1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indonesia Open: जीत के रथ पर सवार प्रणय, थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत की दिलाई याद, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Indonesia Open: जीत के रथ पर सवार प्रणय, थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत की दिलाई याद, सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Published : Jun 17, 2022 10:46 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 10:46 pm IST

प्रणय ने एक बार इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के गेमके को सिर्फ 40 मिनट में सीधे गेम में शिकस्त दे दी और करियर में दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए।

HS Prannoy- India TV Hindi
HS Prannoy Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत के स्टार शटलर प्रणय का शानदार फॉर्म जारी
  • इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय
  • प्रणय ने क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के शटलर को हराया

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर एचएस प्रणय ने अपनी शानदार फॉर्म को कायम रखते हुए इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-13 खिलाड़ी रास्मस गेमके को सीधे गेम में हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की।

प्रणय की जीत से ताजा हुई थॉमस की विक्ट्री की याद

प्रणय ने थॉमस कप में भारत के लिए खेलते हुए डेनमार्क के खिलाफ निर्णायक पांचवें मुकाबले में इसी खिलाड़ी पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारत को थॉमस कप के फाइनल में पहुंचाया था। उस जीत के एक महीने बाद प्रणय ने एक बार फिर गेमके को सिर्फ 40 मिनट में 21-14, 21-12 से शिकस्त दे दी। इस मैच से पहले प्रणय और गेमके के बीच जीत का रिकार्ड 2-2 से बराबरी पर था

इंडोनिशिया कप के सेमीफाइनल में दूसरी बार पहुंचे प्रणय

वर्ल्ड नंबर-13 शटलर प्रणय अपने करियर में दूसरी बार इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। इससे पहले, वह 2017 में भी इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे थे। सेमीफाइनल में प्रणय का सामना चीन के झाओ जुन पेंग से होगा।

प्रणय की जीत का सफर

प्रणय ने इससे पहले प्री-क्वार्टर्स में हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को सीधे गेम में 21-11, 21-18 से हराया था। उन्होंने अपने मुकाबले को जीतने के लिए सिर्फ 41 मिनट का वक्त लिया था। यह केरल के 29 वर्ष के खिलाड़ी की एंग के खिलाफ चौथी जीत थी। प्रणय ने पहले राउंड में अपने हमवतन लक्ष्य सेन को शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में लक्ष्य को प्रणय के हाथों 21-10, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में प्रणय की आक्रामकता का सेन के पास कोई जवाब नहीं था। पहले गेम में 3-6 से पिछड़ने के बाद प्रणय ने शानदार वापसी करके लक्ष्य सेन को कोई मौका नहीं दिया था। दूसरे गेम में भी उन्होंने इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। यह लक्ष्य सेन के खिलाफ तीन मैचों में प्रणय की पहली जीत थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल