1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लक्ष्य सेन जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में, एच एस प्रणय को सीधे गेम में हराया

लक्ष्य सेन जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में, एच एस प्रणय को सीधे गेम में हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2022 10:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 10:55 pm IST

 लक्ष्य सेन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेन ने शुक्रवार को हमवतन एच एस प्रणय को सीधे गेम में हराकर जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनायी। 

File photo of Lakshya Sen- India TV Hindi
File photo of Lakshya Sen Image Source : AFP VIA GETTY IMAGES

 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जर्मन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेन ने शुक्रवार को हमवतन एच एस प्रणय को सीधे गेम में हराकर जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनायी। जनवरी में इंडिया ओपन में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीतने वाले 20 वर्षीय सेन ने प्रणय को 39 मिनट तक चले मैच में 21-15, 21-16 से हराया। 

IND v SL: बुमराह ने माना, पिंक बॉल टेस्ट में जरूरी सामंजस्य के लिये कोई तय मापदंड नहीं

विश्व में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी 24वें नंबर के प्रणय को पराजित किया था। सेन सेमीफाइनल में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन और भारत के किदांबी श्रीकांत के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से भिड़ेंगे। इससे पहले गुरुवार को सेन ने दूसरे दौर के मैच में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग पर 21-7, 21-9 से शानदार जीत दर्ज की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल