1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Mexican Open 2022: राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, मेदवेदेव का विजयी अभियान जारी

Mexican Open 2022: राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह, मेदवेदेव का विजयी अभियान जारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2022 03:44 pm IST,  Updated : Feb 23, 2022 03:44 pm IST

स्पेन के राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पहले दौर के मुकाबले में नडाल ने डेनिस कुडला पर 6-3, 6-2 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। 

Rafael Nadal of Spain celebrates after defeating Denis Kudla - India TV Hindi
Rafael Nadal of Spain celebrates after defeating Denis Kudla  Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया
  • नडाल ने डेनिस कुडला पर 6-3, 6-2 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की
  • मेदवेदेव ने बेनोट पेयर को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर प्रवेश किया

रिकॉर्ड 21 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पहले दौर के मुकाबले में नडाल ने डेनिस कुडला पर 6-3, 6-2 की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। मैक्सिको ओपन में तीन बार खिताब जीतने वाले नडाल का अगला मुकाबला स्टीफन कोज़लोव से होगा। नडाल ने साल 2005, 2013 और 2020 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

वहीं अन्य मुकाबले में डेनियल मेदवेदेव ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेनोट पेयर को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर प्रवेश किया। इस जीत के साथ मेदवेदेव ने नंबर एक रैंकिंग हासिल करने की अपनी कवायद जारी रखी। 26 वर्षीय रूसी खिलाड़ी यदि यहां खिताब जीतने में सफल रहता है तो वह नोवाक जोकोविच को हटाकर शीर्ष पर काबिज हो जाएगा। मेदवेदेव अगर यह टूर्नामेंट जीत जाते हैं या फाइनल में पहुंचते हैं और जोकोविच दुबई में नहीं जीत पाते हैं तो फिर वह 2004 के बाद नंबर एक पर पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। पिछले 18 वर्षों में जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और एंडी मर्रे ही शीर्ष पर पहुंचे हैं। 

मैक्सिको में मेदवेदेव के लिये बड़ी चुनौती नडाल होंगे जिन्होंने डेनिस कुडला को मात दी। मेदवेदेव आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में हारने के बाद पहली बार यहां सेमीफाइनल में नडाल से भिड़ सकते हैं। अन्य मैचों में ग्रीस के स्टेफनोस सिटसिपास ने लास्लो जेरे को 7-6(7), 7-6(4) से पराजित किया। टॉमी पॉल ने पांचवीं वरीयता प्राप्त मैटियो बेरेटिनी के दूसरे सेट में पेट दर्द के कारण हट जाने के बाद दूसरे दौर में जगह बनायी जबकि योशिहितो निशियोका ने फेलिसियानो लोपेज को 2-6, 6-0, 6-4 से हराया। कैमरून नोरी ने डेनियल अल्तमेयर को 7-6 (5), 6-2 से पराजित किया और अब उनका सामना जॉन इस्नर से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल