1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने के लिए 2 प्लेयर्स से मिलेगी कड़ी चुनौती! पेरिस ओलंपिक में रहना होगा सावधान

नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने के लिए 2 प्लेयर्स से मिलेगी कड़ी चुनौती! पेरिस ओलंपिक में रहना होगा सावधान

 Published : Jul 23, 2024 08:37 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 08:49 pm IST

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें दो प्लेयर्स कड़ी टक्कर मिल सकती है। चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

arshad nadeem, Neeraj Chopra And Jakub Vadlejch- India TV Hindi
arshad nadeem, Neeraj Chopra And Jakub Vadlejch Image Source : GETTY

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 11 अगस्त को होगा। जैवलिन थ्रो में भारत को इस बार नीरज चोपड़ा से पदक की बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। वह एथलेक्टिस में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद उनके प्रदर्शन में लगातार निखार आया और वह सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे। 26 साल के नीरज ने पूरी दुनिया में अपने प्रदर्शन का डंका बजाया है। लेकिन पेरिस ओलंपिक 2024 में उनके लिए राह बिल्कुल आसान नहीं रहने वाली है। उन्हें दो प्लेयर्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 

1. जैकब वडलेज

चेक गणराज्य के 33 साल के जैकब वडलेज पिछले कुछ सालों में जैवलिन थ्रो में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को पछाड़ा था और हाल ही में वह यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टॉप पर रहे। टोक्यो ओलंपिक में जहां नीरज ने सोने पर निशाना साधा था, तो वहीं जैकब ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। तब उन्होंने 86.67 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके अलावा वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 

2. अरशद नदीम 

जैवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। नदीम ने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। तब वह मेडल नहीं जीत पाए थे। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह अपने प्रदर्शन से आश्चर्यचकित करने की काबिलियत रखते हैं। इसके अलावा नदीम पहले ही जैवलिन को 90 मीटर तक फेंक चुके हैं, जो नीरज चोपड़ा ने अभी तक नहीं किया है। नदीम का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.18 है। जबकि नीरज ने अभी तक भाला 89.94 मीटर तक ही फेंका है। 

यह भी पढ़ें 

Budget 2024: वित्त मंत्री ने खेलो इंडिया के लिए खोला खजाना, इतने करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

'पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में जीत सकते हैं 2 मेडल', योगेश्वर दत्त ने पहलवानों के लिए कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल