1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Paralympics 2024: पेर‍िस पैरालंपिक में 10वें दिन भी बरसेंगे मेडल, इन खेलों में भारतीय एथलीट दिखाएंगे दमखम

Paris Paralympics 2024: पेर‍िस पैरालंपिक में 10वें दिन भी बरसेंगे मेडल, इन खेलों में भारतीय एथलीट दिखाएंगे दमखम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 07, 2024 06:46 am IST,  Updated : Sep 07, 2024 07:00 am IST

भारत ने प्रवीण के गोल्ड मेडल से टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडल की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है। टोक्यो पैरालंपिक 2024 में भारत ने पांच गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

Simran- India TV Hindi
सिमरन Image Source : GETTY

हाई जंप एथलीट प्रवीण कुमार ने रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत तोक्यो के अपने सिल्वर मेडल को शुक्रवार को पेरिस में गोल्ड मेडल में बदल दिया। इस मेडल की बदौल भारत पैरालंपिक गेम्स की मेडल टैली में कनाडा और कोरिया जैसे देशों से आगे निकलने में सफल हो गया। देश के पैरा खिलाड़ियों ने पेरिस में अपने सर्वश्रेष्ठ पैरालंपिक प्रदर्शन के अनुमानों को धता बताते हुए आगे बढ़ना जारी रखा।प्रवीण कुमार ने में पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में T44 वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। छोटे पैर के साथ पैदा हुए नोएडा के प्रवीण (21 साल) ने 6 खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत का शनिवार यानी 7 सितंबर को पेरिस पैरालंपिक में 10वें दिन का शेड्यूल इस प्रकार है:

रोड साइक्लिंग:

  • पुरुषों की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड): अरशद शेख - दोपहर 1.00 बजे
  • महिलाओं की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड): ज्योति गडेरिया - दोपहर 1.05 बजे

कैनो स्प्रिंट:

  • पुरुषों की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल): यश कुमार - दोपहर 1.30 बजे
  • महिलाओं की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल): प्राची यादव - दोपहर 2.05 बजे

तैराकी:

  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट): सुयश जाधव - दोपहर 1.55 बजे

एथलेटिक्स:

  • पुरुषों की 400 मीटर टी47 (मेडल राउंड): दिलीप गावित - 12.29 सुबह (रविवार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल