Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2022: प्रजनेश गुणेश्वरन आस्ट्रेलियाई ओपन क्वॉलीफायर के दूसरे दौर में पहुंचे

Australian Open 2022: प्रजनेश गुणेश्वरन आस्ट्रेलियाई ओपन क्वॉलीफायर के दूसरे दौर में पहुंचे

Reported by: Bhasha Published : Jan 10, 2022 02:56 pm IST, Updated : Jan 10, 2022 02:56 pm IST

अब प्रजनेश गुणेश्वरन का सामना जर्मनी के मैक्समिलियन मार्टरर और क्रोएशिया के निनो एस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

prajnesh gunneswaran moves to second round of australian...- India TV Hindi
Image Source : GETTY prajnesh gunneswaran moves to second round of australian open 2022 qualifiers

Highlights

  • विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6-4, 6-4 से मात दी
  • भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी भी दौड़ में हैं जो अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगे

भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कोलंबिया के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल इलाही गालान को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वॉलीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6-4, 6-4 से मात दी।

 

अब उनका सामना जर्मनी के मैक्समिलियन मार्टरर और क्रोएशिया के निनो एस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी भी दौड़ में हैं जो अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगे। वहीं, अंकिता रैना महिला एकल वर्ग के क्वॉलीफायर में उतरेंगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement