1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत जीत में चमकी प्रियंगका देवी, मिस्र को 1-0 से हराया

भारत जीत में चमकी प्रियंगका देवी, मिस्र को 1-0 से हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 01:28 pm IST

पहले हाफ में भारतीय टीम ने दुनिया की 95वें नंबर की मिस्र की टीम के खिलाफ दबादबा बनाने की कोशिश की। कप्तान आशालता देवी ने 18वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन लंबी दूरी से मारे उनके शॉट पर गेंद को कब्जे में लेने वाली अंजू ने निराश किया। 

Priyangka Devi, India beat beat Egypt,  India vs Egypt, Sports, Football - India TV Hindi
Indian Women's Football team  Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

प्रियंगका देवी के गोल से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में पहले फ्रेंडली मैच में मिस्र की कम रैंकिंग वाली टीम को 1-0 से हरा दिया। भारतीय टीम की ओर से यह प्रियंगका का पहला गोल है। पहले हाफ में भारतीय टीम ने दुनिया की 95वें नंबर की मिस्र की टीम के खिलाफ दबादबा बनाने की कोशिश की। कप्तान आशालता देवी ने 18वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन लंबी दूरी से मारे उनके शॉट पर गेंद को कब्जे में लेने वाली अंजू ने निराश किया। 

इसके दो मिनट बाद मनीषा को गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन दालिमा के पास पर दाएं छोर से उनके शॉट को मिस्र की गोलकीपर ने रोक दिया। भारत ने लगातार हमले बोलकर विरोधी टीम को दबाव में रखा और इसका फायदा मेहमान टीम को 30वें मिनट में मिला जब प्रियंगका ने उसे बढ़त दिला दी जो अंत में निर्णायक गोल साबित हुआ। 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: राजस्थान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी के बाद बोले कार्तिक, 'खुद के साथ न्याय करने की है कोशिश'

मनीषा के क्रॉस पर दालिमा ने प्रियंगका को पास दिया और इस युवा मिडफील्डर ने गोल दागने में कोई गलती नहीं की। भारतीय टीम मध्यांतर तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने अधिक मौके बनाए। भारतीय मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने फारवर्ड रेनु की जगह प्यारी शाशा को उतारा। प्यारी 53वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंची लेकिन गोलकीपर ने उनके हमले को नाकाम कर दिया। 

दोनों टीम ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत ने इस तरह जोर्डन में पहली जीत दर्ज की। भारत की मेजबानी में जनवरी-फरवरी में हुए एएफसी एशियाई कप के ग्रुप चरण से राष्ट्रीय टीम को बाहर होना पड़ा था क्योंकि मुंबई में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामलों के कारण वे टीम उतारने में सक्षम नहीं थे। उस टूर्नामेंट के बाद यह भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल