1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राफेल नडाल Covid-19 से संक्रमित पाए गए, Tweet कर दी जानकारी

राफेल नडाल Covid-19 से संक्रमित पाए गए, Tweet कर दी जानकारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2021 06:37 pm IST,  Updated : Dec 20, 2021 06:39 pm IST

नडाल ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

Rafael Nadal tested positve for covid-19- India TV Hindi
Rafael Nadal tested positve for covid-19 Image Source : GETTY

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अबुधाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आये हैं। नडाल ने सोमवार को ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट स्पेन पहुंचने के बाद पीसीआर जांच में आई है।

नडाल ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वह फिलहाल अपने घर में क्वॉरंटीन में है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी गयी है। नडाल के संपर्क में आने वालों में स्पेन के पूर्व सम्राट जुआन कार्लोस भी शामिल हैं। वह पिछले साल वित्तीय घोटालों के आरोपों के बाद से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं।

स्पेन के एल मुंडो अखबार के मुताबिक, नडाल और 83 साल के कार्लोस की एक साथ तस्वीरें प्रकाशित की, इस तस्वीर में दोनों मास्क के बिना दिख रहे हैं। नडाल ने कहा कि दौरे पर हर दो दिनों में उनका परीक्षण किया गया था और शनिवार से पहले सभी के परिणाम नेगेटिव आये थे।

Ashes 2021-22: क्या कप्तान कमिंस और जोश हेजलवुड करेंगे तीसरे टेस्ट में वापसी?

नडाल ने कहा कि वायरस के चपेट में आने के बाद उन्हें अपने खेल कार्यक्रम के साथ लचीला रूख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति के आधार पर आगामी कार्यक्रम का विश्लेषण करेंगे। नडाल चोट के कारण लंबे समय से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। उन्होंने विम्बलडन, तोक्यो ओलंपिक और अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल