1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Highlights, Australian Open 2022 Quarterfinal: शापोवालोव को हराकर नडाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Highlights, Australian Open 2022 Quarterfinal: शापोवालोव को हराकर नडाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2022 08:38 am IST,  Updated : Jan 25, 2022 01:33 pm IST

राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के शापोवालोव को 5 सेटों में 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

Nadal vs Shapovalov, Australian Open 2022 Quarterfinal 

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में कनाडा के 22 साल के शापोवालोव को 5 सेटों में 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। नडाल ने पहले दो सेट जीतकर मैच में शानदार आगाज किया लेकिन फिर शापोवालोव ने लगातार 2 सेट जीतते हुए शानदार वापसी की। हालांकि 5वें सेट में नडाल ने अपने अनुभव से  शापोवालोव पर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। बता दें, शापोवालोव ने उलटफेर करते हुए तीसरे वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

 Nadal vs Shapovalov Score: 6-3, 6-4, 4-6, 3-6, 6-3

राफेल नडाल बनाम डेनिस शापोवालोव Highlights

(पांचवा सेट) 6-3 नडाल ने 5वें सेट में 6-3 से बाजी मारते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस तरह नडाल ने शापोवालोव को सेमीफाइनल में हराते हुए शानदार जगह बनाई।

(चौथा सेट) 3-6 शापोवालोव की शानदार वापसी और लगातार दूसरा सेट अपने नाम किया। चौथे सेट में कनाडाई खिलाड़ी ने नडाल को 6-3 से दी शिकस्त।

(तीसरा सेट) 4-6 शापोवालोव ने तीसरे सेट में बाजी मारते हुए ये सेट अपने नाम कर लिया है। ये मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

(दूसरा सेट) 6-4 आखिरकार अनुभव ने अपना काम किया और नडाल ने 6-4 से दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया। इस सेट में शापोवालोव ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

(दूसरा सेट) 3-3 दूसरे सेट में शापोवालोव दिग्गज नडाल को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल दोनों 3-3 की बराबरी पर हैं। मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे ब्रेक को लेकर नोंकझोंक का दौर भी जारी है।

(पहला सेट) 6-3 पहले सेट में राफेल नडाल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 6-3 की बढ़त बनाई हुई है। नडाल के खेल में अनुभव की झलक साफ देखी जा सकती है। नडाल ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल