1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Singapore Open 2022: सिंधु ने रोमांचक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं, साइना और प्रणॉय हारे

Singapore Open 2022: सिंधु ने रोमांचक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं, साइना और प्रणॉय हारे

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jul 15, 2022 03:39 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 03:39 pm IST

Singapore Open 2022: पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, साइना और प्रणॉय हारकर बाहर।

PV Sindhu, Singapore Open- India TV Hindi
PV Sindhu enters semifinals of singapore open Image Source : GETTY

Highlights

  • पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में
  • साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय क्वॉर्टरफाइनल में बाहर
  • सिंधु खिताब से दो जीत दूर

Singapore Open 2022: भारत के लिए सिंगापुर ओपन में शुक्रवार का दिन कुछ खास नहीं रहा। पीवी सिंधु के अलावा सभी भारतीय खिलाड़ियों का हार का सामना करना पड़ा। हारने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय भी शामिल रहे। हालांकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। 

सिंधु ने एक घंटे से अधिक चले महिला एकल के क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में चीन की हान यूइ को हराकर बाहर किया। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने एक सेट गंवाने के बाद 17-21, 21-11, 21-19 से जीत दर्ज की। सिंधु का अब इस चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है। मई में थाईलैंड ओपन के बाद सिंधु पहली बार सेमीफानल में पहुंची है। अब देखना यह है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले वह खिताब जीत पाती हैं या नहीं। सिंधु का सामना अब गैर वरीय साइना कावाकामी से होगा।

साइना नेहवाल और एच एस प्रणय की बात करें तो दोनों ही खिलाड़ियों को क्वॉर्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। साइना को महिला एकल में जापान की आया ओहोरी के हाथों 21-13, 15-21 और 22-20 से हार मिली। जबकि प्रणॉय पुरुष वर्ग में जापान के ही कोडाइ नाराओका के हाथों 12-21, 21-14 और 21-18 से हारे। 

पुरुषों के युगल वर्ग में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी हारकर बाहर हो गई। उन्हें इंडोनेशिया की दूसरी वरीय मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावान की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल