CMF Phone 2 Pro Review: Nothing के सब ब्रांड CMF ने अपना पहला स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया था। बजट प्राइस रेंज में इस फोन में कंपनी ने कई यूनीक फीचर्स दिए थे। अब इसका अगला मॉडल पिछले महीने कंपनी ने पेश किया है। इसे 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। पिछले मॉडल की तरह ही इसके बैक पैनल को भी रिप्लेस किया जा सकता है। यह फोन 8GB RAM + 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसके अलावा यह कंपनी का पहला फोन है, जिसके साथ चार्जर भी मिलता है। हमने इसके टॉप 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को कुछ दिन यूज किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं...
| CMF Phone 2 Pro | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.77 इंच, 120Hz, FHD+ AMOLED |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 Pro |
| बैटरी | 5000mAh, 33W चार्जिंग |
| स्टोरेज | 8GB रैम, 256GB |
| कैमरा | बैक - 50MP + 50MP + 8MP, 16MP फ्रंट |
| OS | Android 15, Nothing OS 3 |
Nothing के सब ब्रांड का यह बजट फोन पहली नजर में iPhone की तरह लगेगा। इसे चार आकर्षक कलर व्हाइट, ब्लैक, ऑरेंज और लाइट ग्रीन में पेश किया गया है। हमने इसका लाइट ग्रीन वाला मॉडल यूज किया है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। फोन के बैक पैनल में सिंगल टोन फिनिशिंग दी गई है। यह फोन पॉलीकॉर्बोनेट बॉडी के साथ आता है। अपने पिछले मॉडल की तरह ही इसमें भी CMF ने इंटरचेंजेबल बैक पैनल यूज किया है। इसके बैक पैनल को आप बदल सकेंगे।

इस फोन के एक तरफ वॉल्यूम तो दूसरी तरफ पावर बटन मिलेगा। वहीं, नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, USB Type C केबल के लिए पोर्ट मिलेगा। इसमें इसके अलावा Phone 3a सीरीज की तरह ही एक नया मल्टी-फंक्शन बटन दिया गया है। इस फोन का वजन 185 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.8mm है। फोन की ग्रिपिंग काफी अच्छी है और वजन भी इतना ज्यादा नहीं है। आप इस फोन को आसानी से एक हाथ से ऑपरेट कर सकते हैं।
CMF के इस स्मार्टफोन में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह फोन 6.77 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले 480Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है।

इस फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही, यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। फोन की पीक ब्राइटनेस ज्यादा होने की वजह से आप फोन को डायरेक्ट सन लाइट में भी यूज कर सकते हैं। स्क्रीन पर दिखने वाले कॉन्टेंट, आइकन आदि को आप आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। CMF के इस फोन पर मैनें कुछ वेब सीरीज देखे, जिसमें मुझे अच्छी विजुअल क्वालिटी मिली है। फोन के डिजाइन की तरह ही इसका डिस्प्ले भी आपको अच्छा लगेगा।
CMF का यह फोन भी पिछले मॉडल की तरह ही MediaTek के प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलता है। पिछले मॉडल में कंपनी ने Dimensity 7300 यूज किया था. यह प्रोसेसर भी 4nm TSMC प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz तक है। इस ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर आपको मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है।
इस स्मार्टफोन पर मैनें NFS जैसे कई हाई क्वालिटी वाले गेम खेलकर देखे हैं। इस फोन में हैंग होने या बैक पैनल गर्म होने की समस्या नहीं दिखी। यह एक बजट रेंज प्रोसेसर है, तो आप इसपर हैवी गेम भी खेल सकते हैं। फोन की परफॉर्मेंस भी आपको इस प्राइस रेंज के हिसाब से निराश नहीं करेगी। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करता है।

नथिंग का ऑपरेटिंग सिस्टम मुझे काफी पसंद है। यह एक क्लीन OS है, जिसमें आपको फालतू के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं मिलेंगे। साथ ही, आपको फोन सेट-अप करते समय Nothing या फिर Google UI में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर, आप चाहते हैं कि इस फोन को एक्चुअल Google UI पर यूज करें, तो आपको फोन में आम Android फोन की तरह आइकन्स आदि मिलेंगे।
वहीं, अगर आपको नथिंग का यूआई यूज करना है, तो नथिंग का OS सेलेक्ट कर सकते हैं। मैनें इस फोन में नथिंग OS सेलेक्ट किया है, जो काफी यूनीक है। इसके ऐप आइकन से लेकर Widgets आदि में यूनिकनेस दिख जाएगी। सॉफ्टवेयर के मामले में भी नथिंग का यह फोन आपको ब्लॉटवेयर फ्री यानी स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस कराएगा।
CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया है। कंपनी ने फोन के साथ चार्जर भी दिया है। फोन को 0 से फुल चार्ज करने में 50 से 55 मिनट का टाइम लगता है। इस फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है। आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद डेढ़ से दो दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं।

CMF Phone 2 Pro के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। पिछले मॉडल में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इस नए वेरिएंट में आपको एक एक्स्ट्रा कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस साल लॉन्च हुए सभी मॉडल में ट्रिपल कैमरा दिया है। Phone 3a सीरीज में भी कंपनी ने ट्रिपल कैमरा दिया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
CMF के इस बजट स्मार्टफोन के कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो डे लाइट में इससे आप ठीक-ठाक तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन से ली गई तस्वीर में आपको नेचुरल कलर एलिमेंट देखने को मिलता है। कंपनी ने कैमरा ऐप में AI को भी इंटिग्रेट किया है, जिसकी वजह से कम रोशनी में ली गई तस्वीर भी ठीक-ठाक ब्राइटनेस के साथ इन्हांस हो जाती है।

Phone 2 Pro का मुख्य आकर्षण इसमें मिलने वाला 50MP वाला टेलीफोटो कैमरा है, जो पिछले मॉडल में नहीं दिया गया था। इस प्राइस रेंज में आने वाले कई चीनी ब्रांड के फोन के मुकाबले इस फोन की कैमरा क्वालिटी आपको अच्छी लगेगी। अगर, आपको Vlogging करनी है या फिर आप सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड करना पसंद करते हैं, तो इसके फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आपको अच्छी लगेगी। ओवरऑल इस फोन का कैमरा भी आपको निराश नहीं करेगा।
इस फोन के हर पहलू को हमने अपने लेवल पर टेस्ट किया है। फोन की परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा, बैटरी, यूजर इंटरफेस आदि की हमने जांच की है। इस फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है। पहली नजर में ही आपको यह पसंद आ जाएगा।
इसके अलावा फोन की परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। इस फोन का UI हमें सबसे ज्यादा पसंद आया है। इस फोन में आपको कोई भी ब्लॉटवेयर नहीं मिलेगा। आपको जिस ऐप का इस्तेमाल करना है, वो डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें। इसमें केवल गूगल के बेसिक ऐप्स मिलेंगे। 18,999 रुपये में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन के मुकाबले यह फोन कहीं बेहतर है और आपको निराश नहीं करेगा।
संपादक की पसंद