1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का 6000mAh बैटरी वाला दमदार फोन

Samsung Galaxy F70e First Impressions: सैमसंग का 6000mAh बैटरी वाला दमदार फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 10, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 06:44 pm IST

Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy F70 सीरीज को रिफ्रेश किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Galaxy F70e फोन उतारा है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है।

Samsung Galaxy F70e First Impressions- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung ने अपना बजट फोन Galaxy F70e हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन 6000mAh की बैटरी, मीडियाटेक के बजट डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर जैसे फीचर्स के साथ आता है। इस फोन के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग वाला पैनल दिया गया है। वहीं, फ्रंट में ट्रेडिशनल वॉटरनॉच डिजाइन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फीचर्स के मामले में यह चीनी ब्रांड के कई सस्ते फोन को चुनौती दे सकता है।

डिस्प्ले

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। इस कीमत में मिलने वाले Realme P3x और Redmi Note 14 SE के डिस्प्ले में पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन में AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F70e First Impressions Review
Image Source : SAMSUNG INDIAसैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

प्रोसेसर

इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो एक बजट 5G प्रोसेसर है। इसके साथ 4GB/6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस प्राइस रेंज में आने वाले रियलमी और रेडमी के फोन में 6GB/8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इन फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिए गए हैं।

बैटरी

सैमसंग के फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस कीमत में Realme P3x 5G में 6000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलेगा। वहीं, Redmi Note 14 SE में 5110mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। ये फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। सैमसंग का फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Samsung Galaxy F70e First Impressions
Image Source : SAMSUNG INDIAसैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

कैमरा

सैमसंग के नए लॉन्च हुए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। Realme P3x में भी 50MP का मेन और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Redmi Note 14 SE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा।

Samung Galaxy F70e First Impressions
Image Source : SAMSUNG INDIAसैमसंग गैलेक्सी एफ70ई फर्स्ट इंप्रेशन रिव्यू

क्यों खरीदें Samsung Galaxy F70e?

सैमसंग के इस सस्ते फोन की बात करें तो इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो इससे प्राइस में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन में भी मिलते हैं। हालांकि, फोन की प्राइवेसी चीनी कंपनियों के मुकाबले बेहतर है। इसके अलावा फोन के बैक मे वीगन लेदर डिजाइन मिलता है, जो इस रेंज के बहुत कम फोन में ही देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy F70e के फीचर्स

Samsung Galaxy F70e फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 25W
OS Android 16

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक