1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. AC पर कितने तरह की मिलती है वारंटी? क्या गैस लीक होने पर भी फ्री में होगा रिफील?

AC पर कितने तरह की मिलती है वारंटी? क्या गैस लीक होने पर भी फ्री में होगा रिफील?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 29, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 06:08 pm IST

गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है। क्या आपको पता है कि एसी पर कितने तरह की वारंटी दी जाती है? क्या गैस लीक होने पर भी फ्री में इसे रिफील करा सकते हैं?

AC warrenty- India TV Hindi
एसी पर वारंटी Image Source : UNSPLASH

गर्मियां आते ही AC का इस्तेमाल शुरू होता है। अप्रैल से लेकर सितंबर-अक्टूबर तक पूरे उत्तर भारत में गर्मी पड़ती है, जिसमें बिना एसी के गुजारा मुश्किल होता है। अगर, आप भी नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूरी है। खास तौर पर एसी की गैस (रिफ्रेजरेंट) से जुड़ी जानकारी आपको पता होनी चाहिए नहीं तो बाद में आपको नुकसान हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि एसी पर कौन-कौन से वारंटी ऑफर किए जाते हैं? एसी की गैस लीक होने पर क्या कंपनी फ्री में इसे रिचार्ज या रिफिलिंग करती हैं?

AC पर मिलने वाली वारंटी

आम तौर पर एसी पर तीन तरह की वारंटी ऑफर की जाती है। पहली वारंटी ओवरऑल एसी पर दी जाती है। ज्यादातर कंपनियां अपने एसी यानी प्रोडक्ट पर पूरे 1 साल की वारंटी ऑफर करती है। इस दौरान अगर किसी पार्ट में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है, तो फ्री में रिप्लेस किया जाता है। हालांकि, फिजिकल डैमेज इस वारंटी में कवर नहीं होता है। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

एसी पर दूसरी वारंटी उसके PCB यानी सर्किट बोर्ड पर दी जाती है। ज्यादातर कंपनियां पीसीबी पर 1 साल की वारंटी ऑफर करती हैं। वहीं, कुछ कंपनियां पीसीबी पर 5 साल की वारंटी भी ऑफर करती हैं। खास तौर पर इन्वर्टर एसी में पीसीबी लगा होता है। ऐसे में अगर एसी के पीसीबी में किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो कंपनी वारंटी के तहत इसे रिप्लेस करती है या फिर रिपेयर करती है।

वहीं, एसी पर तीसरी वारंटी उसके मेन कंपोनेंट यानी कंप्रेसर पर दी जाती है। ज्यादातर कंपनियां कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देती है। कंप्रेसर के खराब होने या फिर उसमें किसी भी तरह के डिफेक्ट को इसमें कवर किया जाता है।

क्या AC के गैस (रिफ्रेजरेंट) पर भी होती है वारंटी?

ज्यादातर कंपनियां एसी इंस्टॉलेशन के 1 साल तक गैस लीक होने की वारंटी ऑफर करती है। एसी खरीदने के 1 साल तक अगर बिना फिजिकल डैमेज के एसी की गैस लीक होती है तो कंपनी फ्री में गैस रिफील करती है। वहीं, कुछ ब्रांड्स एसी पर 5 साल तक कंप्रिहेंसिव वारंटी भी ऑफर करते हैं, जिसमें 5 साल तक गैस लीक होने पर फ्री रिचार्ज किया जाता है। एसी खरीदते समय डीलर से आपको इन वारंटी के बारे में सही से जानकारी लेनी होगी, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 में बदल जाएगा कैमरे का डिजाइन? बड़े अपग्रेड की तैयारी, सामने आई नई रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक