1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. बारिश में ईयरबड्स और हेडफोन्स को बर्बाद होने से बचाना है तो तुरंत कर लें ये जुगाड़

बारिश में ईयरबड्स और हेडफोन्स को बर्बाद होने से बचाना है तो तुरंत कर लें ये जुगाड़

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 17, 2023 01:04 pm IST,  Updated : Jul 17, 2023 01:04 pm IST

बारिश के मौसम में खुद के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। हमारी थोड़ी सी लापरवाही की वजह से ये गैजेट्स भीग सकते हैं और इससे हमारा नुकसान भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे हेडफोन, टैबलेट और ईयरबड्स को सेफ रख सकते हैं।

Headphones rain Safety tips, Earbuds  in rain, Earbuds  in monsoon,  gadgets safety tips, tech News- India TV Hindi
हमारी लापरवाही की वजह से महंगे प्रोडक्ट पल भर में बर्बाद हो सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

बारिश के मौसम में जब भी बाहर निकलना होता है तो हर चीज का ध्यान रखना होता है। खासतौर से इस मौसम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की ज्यादा केयर करनी होती है। क्योंकि हमारी थोड़ी से लापरवाही हमारा पूरा पैसा बर्बाद कर सकती है। अगर आप लैपटॉप, स्मार्टफोन, पॉवर बैंक या फिर ईयरबड्स लेकर चलते हैं तो विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लैपटॉप या स्मार्टफोन तो हमारे बैग में रहते हैं लेकिन ईयरबड्स हमारे कानों में लगे होते हैं इस वजह से पानी पड़ने पर ये बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं।

अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जो ईयरबड्स लगाकर बाहर निकलते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप बरसात के मौसम में अपने ईयरबड्स और हेडफोन को सुरक्षित रख सकते हैं। 

- सबसे पहले तो आपको बारिश होने पर अपने ईयरबड्स या फिर हेडफोन को उतार कर उन्हें ठीक से बैक में रख देना चाहिए।

- बारिश के पानी से ईयरबड्स को बचाने के लिए आपको एक अच्छी क्वालिटी का सिलिकॉन कवर खरीद लेना चाहिए। सिलिकॉन कवर ईयरबड्स अच्छी तरह से कवर कर लेते हैं जिससे पानी पहुंचने की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो जाती है। सिलिकॉन कवर को आप ऑफलाइन मार्केट या फिर ऑनलाइन मार्केट से खरीद सकते हैं। 

- अगर आप हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए ऑप वॉटरप्रूफ केस खरीद सकते हैं। इसके साथ ही जब आप ईयर बड्स या फिर हेडफोन खरीदें तो इसकी आईपी रेटिंग को जरूर चेक कर लें। 

- अगर आप टैबलेट लेकर चल रहे हैं तो बारिश के मौसम में इसके लिए एक वॉटर प्रूफ कवर जरूर ले लें। टैबलेट के लिए कवर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे कवर खरीदे जो चार्जिंग पोर्ट और हेडफोन जैक को भी कवर करे। कई बार पोर्ट से पानी डिवाइस के अंदर चला जाता है। 

- अगर सभी सेफ्टी के बावजूद आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भीग जाते हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि जब तक वह सूख न जाए उन्हें चलाने की कोशिश न करें। अगर गैजेट गीला है तो इसे ऑन करने से डिवाइस के इंटरनल पार्ट में शार्ट शर्किट हो सकता है जिससे गैजेट्स डैमेज हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Air Conditioner से आ रहे हैं पानी के छींटे तो इसे सामान्य न समझें, बर्बाद हो सकता है आपका AC

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक