1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. OnePlus Buds 4 Review: बजट प्राइस में ANC फीचर वाला 'वैल्यू फॉर मनी' ईयरबड्स, साउंड क्वालिटी करेगी इंप्रेस

OnePlus Buds 4 Review: बजट प्राइस में ANC फीचर वाला 'वैल्यू फॉर मनी' ईयरबड्स, साउंड क्वालिटी करेगी इंप्रेस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 11, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 05:33 pm IST

OnePlus Buds 4 Review: वनप्लस का यह प्रीमियम ईयरबड्स 5,999 रुपये में आता है। इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, जबरदस्त बैटरी और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। साथ ही, यह लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। हमें यह कैसा लगा, आइए जानते हैं...

OnePlus Buds 4 Review- India TV Hindi
वनप्लस बड्स 4 रिव्यू Image Source : INDIA TV

OnePlus ने पिछले महीने अपनी नई जेनरेशन के TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स लॉन्च किया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds 3 के मुकाबले कई हार्डवेयर अपग्रेड्स के साथ आता है। इस साल कंपनी ने ईयरबड्स के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया है। इस ईयरबड्स में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह दो कलर ऑप्शन- Zen Green और Storm Gray में आता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। हमने इसके Zen Green वाले वेरिएंट को यूज किया है, जो देखने में काफी आकर्षक है।

OnePlus Buds 4 Review: डिजाइन

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि इसका डिजाइन हमें काफी आकर्षक लगा है। इसका लुक और डिजाइन OnePlus Buds 3 से पूरी तरह बदला हुआ है। यह देखने में काफी हद तक Nord सीरीज के ईयरबड्स की तरह ही है। ईयरबड्स में प्लास्टिक मटीरियल का यूज हुआ है, जिस पर मैटालिक टेक्स्चर देखा जा सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इसका चार्जिंग केस आसानी से ओपन हो जाता है। आप एक हाथ से भी इसे ओपन कर सकते हैं। साथ ही, इसका साइज भी पॉकेट फ्रेंडली है।

OnePlus Buds 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस बड्स 4 रिव्यू

इसके दोनों बड्स भी देकने में आपको काफी अच्छे लगेंगे। सबसे अच्छी बात हमें यह लगी की इसे आप अपने कानों में आसानी से फिट कर लेते हैं। इसके साथ कई ईयरटिप्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने कान की साइज से लगा सकते हैं। वनप्लस ने इसके दोनों बड्स में जेस्चर कंट्रोल दिया है। आप जैसे ही बड्स को टच करते हैं म्यूजिक प्ले या पाउज हो जाता है। साथ ही, आप इसके जरिए कॉल्स पिक और डिसकनेक्ट भी कर सकते हैं। ओवरऑल इसका डिजाइन आपको अच्छा लगेगा और यह प्रीमियम फील भी देता है।

OnePlus Buds 4 Review: परफॉर्मेंस

इस ईयरबड्स में डुअल डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर मिलेगा। साथ ही साथ, यह ईयरबड्स 47ms लो लैटेंसी, IP55 वाटर और डस्ट रेटिंग जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें पर्सनलाइज्ड ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए OnePlus 3D ऑडियो, साउंड मास्टर EQ, गोल्डन साउंड, एआई ट्रांसलेशन, वॉइस असिस्टेंट शॉर्टकट, फाइंड माई ईयरबड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Buds 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस बड्स 4 रिव्यू

वनप्लस ने इसमें कमाल की एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दी है। ईयरबड्स को कान में लगाने के बाद आपको बाहर की शोर नहीं सुनाई देगी। खास तौर पर मीटिंग या कॉल्स के दौरान आप इस ईयरबड्स को लगाकर बाहर के शोर को इग्नोर कर सकते हैं। इसके बड्स में 11mm के वूफर्स और 6mm के ट्विटर दिए गए हैं, जो इससे निकलने वाले म्यूजिक को खास बनाता है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.5 का सपोर्ट दिया गया है। इस ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। OnePlus Buds 4 की ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप हाई बेस में गाने सुन सकते हैं। इसके अलावा दोनों बड्स में सराउंड साउंड भी काफी अच्छा मिलता है।

OnePlus Buds 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस बड्स 4 रिव्यू

OnePlus Buds 4 Review: बैटरी

इस ईयरबड्स के चार्जिंग केस में कंपनी ने 530mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसके दोनों बड्स में 62mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस ईयरबड्स की बैटरी सिंगल चार्ज में 45 घंटे का बैकअप देती है। इसके चार्जिंग केस को 0 से फुल चार्ज होने में 60 मिनट का समय लगता है। ईयरबड्स को आप महज 10 मिनट चार्ज करके आप 4 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus Buds 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस बड्स 4 रिव्यू

OnePlus Buds 4 Review: हमारा फैसला

वनप्लस के इस ईयरबड्स का डिजाइन हमें काफी अच्छा लगा है। साथ ही, इसकी परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें जबरदस्त साउंड क्वालिटी मिलती है। एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और लो लेटेंसी फीचर की वजह से इसे आप एक वैल्यू फॉर मनी ईयरबड्स कह सकते हैं। इसका बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। आप इसे सिंगल चार्ज में कई दिनों तक यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Flipkart पर 13 अगस्त से शुरू होगी नई Freedom Sale, आधी कीमत में मिलेंगे Apple, Samsung के फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक