Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, वो एआई प्लेटफॉर्म जो स्मार्टफोन-लैपटॉप पर बिना इंटरनेट के चलेगा

Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, वो एआई प्लेटफॉर्म जो स्मार्टफोन-लैपटॉप पर बिना इंटरनेट के चलेगा

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Feb 16, 2026 11:44 am IST, Updated : Feb 16, 2026 11:44 am IST

टेक दिग्गज Sarvam AI की कोशिश है कि Sarvam Edge की लॉन्चिंग के साथ एआई को ज्यादा तेज और निजी बनाया जा सके, साथ ही बिना इंटरनेट के चलाने की इसकी खासियत तो अहम है ही।

Sarvam Edge- India TV Hindi
Image Source : SARVAM AI सरवम एज

Sarvam Edge: Sarvam AI बेंगलुरू का एक टेक स्टार्टअप है जो भारत का पहला फुल स्टैक स्वतंत्र एआई प्लेटफॉर्म डेवलप कर रहा है, ये अब एक प्लेटफॉर्म के साथ आया है जो एआई की दुनिया में नया कमाल साबित होने वाला है। इसका नाम Sarvam Edge है और ये नया लॉन्च एआई प्लेटफॉर्म सीधा स्मार्टफोन और लैपटॉप पर काम कर सकता है जिसके जरिए इससे काम लेना सभी के लिए आसान हो जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है कि Sarvam Edge का सिस्टम पूरी तरह ऑफलाइन काम कर सकता है और क्लाउड सर्वर्स पर निर्भर नहीं रहता है। इस  Sarvam Edge की लॉन्चिंग के साथ टेक दिग्गज Sarvam AI की कोशिश है कि एआई को ज्यादा तेज और निजी बनाया जा सके, साथ ही इसे डेली यूज के लिए ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सके।  
 
Sarvam Edge क्या है
 
Sarvam Edge एक नया एआई पावर्ड प्लेटफॉर्म है जिसे Sarvam AI ने डेवलप किया है। इस Sarvam Edge की प्रोसेसिंग रिमोट डेटा सेंटर की बजाए सीधा यूजर की डिवाइस पर होती है। मॉडर्न स्मार्टफोन्स और लैपटॉप आजकल पहले से ही स्ट्रॉन्ग प्रोसेसर्स से लैस रहते हैं तो सरवम एज (Sarvam Edge) इसी पावर का इस्तेमाल करके अपने एडवांस्ड एआई मॉडल्स को लोकली रन करने की क्षमता रखता है। इसका मतलब है कि सरवम एज सीधा डिवाइस पर एआई टास्क करने के जरिए इंटरनेट की वजह से होने वाली देरी को शिफ्ट कर सकता है। इसके साथ ही साथ ये प्लेटफॉर्म डेटा लीक के खतरे को भी कम करता है क्योंकि यूजर्स की इंफॉरमेशन डिवाइस को छोड़ती नहीं है और डिवाइस पर ही रहती है। ये सोच ना केवल भरोसे को बढ़ाती है बल्कि एआई प्लेटफॉर्म को उन जगहों पर भी काम करने देता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर, लो हो या उपलब्ध ना हो।
 
ऑफलाइन स्पीच रिकॉग्निशन और ट्रांसलेशन
 
इसका एक और शानदार फीचर है इसका बहुभाषीय स्पीच रिकॉग्निशन। ये एआई मॉडल 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और ऑटोमैटिक तरीके से बोली जाने वाली भाषा को पहचान सकता है और आपको बोलने से पहले मैनुअली भाषा को चुनने की जरूरत नहीं है।
 
टैक्स्ट टू स्पीच
 
इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म में टैक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। एक कॉम्पैक्ट मॉडल की मदद से ये प्लेटफॉर्म कई भाषाओं में समान काम कर सकता है। इसका सिस्टम लगातार सतत वॉइस इनपुट प्रदान कर सकता है। हालांकि इसमें मैमोरी यूज कम रहता है।
 
ट्रांसलेशन फीचर
 
Sarvam Edge के जरिए आपको 11 भाषाओं में ट्रांसलेशन फीचर भी मिलता है जिसमें इंग्लिश भी शामिल है। यह सिस्टम 110 भाषा जोड़ों में दोतरफा ट्रांसलेशन को सक्षम बनाता है। इसके लिए आपको क्लाउड कनेक्शन की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है। ये प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन और लैपटॉ पर आसानी से काम कर सकता है और इसे खास हार्डवेयर इक्विपमेंट की जरूरत नहीं है। ये खूबी इसे कम मैमोरी यूज और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम का मजा दिलाती हैं। 
 
रियल टाइम स्पीच
 
Sarvam Edge के जरिए आपको रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन फीचर मिलते हैं जिससे आपको तेज लाइव ऑडियो की सुविधा मिलती है। ट्रांसलेशन रिजल्ट आपको तुरंत मिलते हैं और इस तरह से ये सिस्टम कई तरह के टूल्स, ऐप्स और टेक्नोलॉजी के लिए उपयुक्त बनता है।
 
ये भी पढ़ें
 
 
 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement