CRICKET KI BAAT
-
दूसरा टेस्ट रोहित शर्मा के लिए होगा करो या मरो का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज चेन्नई में 13 फरवरी से होने जा रहा है। टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दोनों पारियों में फ्लॉप रहे थे।
खेल | Feb 12, 2021 06:00 pm IST -
दूसरे टेस्ट से बाहर एंडरसन-आर्चर, क्या भारत की राह होगी आसान
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण ये मुकाबला नहीं खेलेंगे जबकि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्पिनर डॉम बेस को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
खेल | Feb 12, 2021 05:40 pm IST -
Advertisement
-
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने नेट्स में स्पिन गेंदबाजों का किया सामना
इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से शुरू हो रही चार मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस दौरान स्पिन गेंदबाजी की ज्यादा प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए।
खेल | Feb 03, 2021 05:34 pm IST -
जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली और टीम को दी चेतावनी
भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में 5 फरवरी से खेला जाना है। सीरीज के पहले दो मैच इसी मैदान पर होंगे और अंतिम दो मैच अहमदाबाद में होंगे। बता दें, तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा।
खेल | Feb 03, 2021 04:40 pm IST -
Advertisement
-
इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में एक बार फिर साथ दिखेगा रोहित-विराट का जलवा
इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सीरीज का पहला मुकाबला 5 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। इस सीरीज पर किसी की निगाहें हैं क्योंकि एक साल से भी ज्यादा लम्बे समय के बाद टीम के दो सबसे बड़े बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विरत कोहली एकसाथ मैदान में खेलने उतरेंगे।
खेल | Feb 02, 2021 05:40 pm IST -
ICC टेस्ट चैंपियनशिप में फिर से नंबर वन बना भारत
ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर सीरीज हराकर टीम इंडिया ने इतिहास रचा है. सीरीज जीतने के साथ ही टीम इंडिया एक बार फिर से आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में पहले पायदान पर पहुंच गई है.
खेल | Jan 27, 2021 08:34 pm IST -
Advertisement
-
IND vs ENG: क्या भारत में इंग्लैंड के स्पिनर्स को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत ?
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है की यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की तो है वहीं इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीनस्वीप किया है।
खेल | Jan 27, 2021 08:20 pm IST -
इंग्लैंड से लोहा लेने की तैयारियों में जुटे कोहली, जिम में बहा रहे जमकर पसीना
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है जिसके लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी है। विराट कोहली जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं जिसका फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
खेल | Jan 25, 2021 10:12 pm IST -
Advertisement
-
टेस्ट सीरीज से पहले बोले पीटरसन, इंग्लैंड ने अगर नहीं किया ऐसा तो होगा BCCI का 'अपमान'
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें कुछ अहम खिलाड़ी शामिल नहीं है। इस फैसले से पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन काफी नाराज हैं। पीटरसन ने ट्वीट कर लिखा है कि इंग्लैंड अगर अपनी बेस्ट टीम के साथ नहीं खेलता है तो यह इंग्लैंड फैन्स और बीसीसीआई के लिए असम्मानजनक होगा।
खेल | Jan 25, 2021 09:40 pm IST -
जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जड़ा 19वां टेस्ट शतक
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने दूसरे टेस्ट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जमाया। यह रूट का 19वां टेस्ट शतक है। इसके साथ ही वह केविन पीटरसन को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के 5वें सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट ने लंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी दोहरा शतक लगाया जिसे इंग्लैंड ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।
खेल | Jan 24, 2021 07:56 pm IST -
Advertisement
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ये हो सकता है भारत का टीम कॉम्बिनेशन
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चेन्नई में आगाज होने जा रहा है। पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है जिसमें हार्दिक पांड्या के साथ सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की वापसी हुई है। वहीं, विराट कोहली बतौर कप्तान टीम में शामिल हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम किस टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है।
खेल | Jan 24, 2021 07:23 pm IST -
भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, आर्चर-स्टोक्स की वापसी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है। 5 फरवरी से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी हुई है।
खेल | Jan 22, 2021 10:09 pm IST -
Advertisement
-
Ind vs Aus : गाबा में टूटा ऑस्ट्रेलिया का 'गुरुर', ब्रिसबेन टेस्ट में भारत ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा
भारत की युवा क्रिकेट टीम ने अपने जबरदस्त जुझारूपन और बहादुरी के दम पर चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा बॉर्डर-गावस्कार ट्रॉफी अपने पास ही रखी है। यह भारत की सर्वकालिक महान टेस्ट सीरीज जीत मानी जा रही है।
खेल | Jan 19, 2021 09:40 pm IST -
Ind vs Aus, 4th Test : खेल के चौथे दिन बारिश ने डाला खलल, भारत को मिला 328 रनों का लक्ष्य
मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से बाधित चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 294 रन पर आउट करने के बाद भारत को आखिरी दिन जीत के लिये 324 रन बनाने होंगे।
खेल | Jan 18, 2021 07:08 pm IST -
Advertisement
-
Ind vs Aus, 3rd Test : स्मिथ और लाबुशेन ने संभाली ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी, भारत पर बनाया 197 रनों की बड़ी बढ़त
भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 103 रनों के साथ समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 197 रनों की बढ़त भी ले ली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे।
खेल | Jan 09, 2021 07:40 pm IST -
Ind vs Aus, 3rd Test Day 2 : दूसरे दिन चमके स्मिथ, जडेजा और गिल, भारत अभी 242 रन से पीछे
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन शुक्रवार मेजबान टीम के स्टीव स्मिथ, भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और स्पिनर रवींद्र जडेजा के नाम रहा।
खेल | Jan 08, 2021 06:58 pm IST -
Advertisement
-
Ind vs Aus : सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल,अब रोहित शर्मा के ऊपर होगी ये बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये हैं।
खेल | Jan 05, 2021 07:38 pm IST -
IND VS AUS: रोहित शर्मा की प्लेइंग XI में वापसी पर किसकी होगी टीम से छुट्टी ?
पहले टेस्ट में फेल होने के बाद पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं मयंक भी अब तक सीरिज में फ्लॉप रहे हैं। शुभमन गिल ने मेलबर्न में अच्छा प्रदर्शन किया था । लेकिन अब जब रोहित टीम में वापसी कर चुके हैं तो किसी एक के बाहर जाना तय माना जा रहा है।
खेल | Jan 04, 2021 07:46 pm IST -
IND Vs AUS: तीसरे टेस्ट मैच के लिए सिडनी पहुंची भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर आई है। सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें सब निगेटिव आए हैं।
खेल | Jan 04, 2021 07:21 pm IST -
IND vs AUS : सिडनी टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़े रोहित शर्मा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। रोहित ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन का निर्धारित क्वारंटीन पूरा कर लिया है।
खेल | Dec 30, 2020 08:40 pm IST
- « Prev
- Next »