JAMMU KASHMIR ASSEMBLY
-
'न ढकने के लिए कफन होगा और न दफनाने के लिए दो गज जमीन', यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कठुआ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई पाकिस्तान के समर्थन से भारत में आतंकवाद के बीज बोने की कोशिश करता है तो उसके पास न तो ढकने के लिए कफन होगा और न ही दफनाने के लिए दो गज जमीन।
जम्मू और कश्मीर | Sep 28, 2024 06:54 am IST -
जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा बनी हॉट सीट, इन 3 उम्मीदवारों में घमासान, समझें कांटे की टक्कर का पूरा समीकरण
जम्मू-कश्मीर में 1 अक्टूबर को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस बार कुपवाड़ा सीट से JKNC के नासिर असलम वानी, JKPC के सज्जाद गनी लोन और पीडीपी से मीर मोहम्मद फ़याज़ उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इन तीनों दिग्गजों के बीच मुकाबला काफी रोचक और दिलचस्प हो गया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 27, 2024 09:48 pm IST -
Advertisement
-
बसोहली विधानसभा सीट: क्या इस बार कांग्रेस मारेगी यहां से बाजी? BJP उम्मीदवार दर्शन सिंह से है सीधी लड़ाई
जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस बार बसोहली विधानसभा सीट में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे चौधरी लाल सिंह कांग्रेस से इस बार उम्मीदवार हैं।
जम्मू और कश्मीर | Sep 30, 2024 01:03 pm IST -
अमित शाह ने रैली से आतंकियों को दी चेतावनी, बोले- 'हथियार छोड़ दें या मरने के लिए तैयार रहें'
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जारी है। तीसरे चरण के मतदान के लिए अमित शाह ने गुरुवार को पांच चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकियों को चेतावनी देते हुए हथियार छोड़ देने की बात कही।
जम्मू और कश्मीर | Sep 27, 2024 10:36 am IST -
Advertisement
-
तेजी से बदल रहा कश्मीर, मगर 57 इस्लामिक देशों को चुभ रहा PM मोदी का 370 वाला तीर; जानें किया क्या ऐलान
जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव के दौरान कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा लिया है। अगस्त 2019 में किए गए मोदी सरकार के इस फैसले से इस्लामिक देशों में खलबली मची है। मगर वह ज्यादा कुछ कर नहीं पा रहे हैं।
अन्य देश | Sep 27, 2024 06:56 am IST -
'आतंकवाद को दफना दिया गया है, अब उसे लौटने नहीं दिया जाएगा', उधमपुर की रैली में गरजे अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि प्रदेस में बीजेपी की सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आने पर पाकिस्तान का एजेंडा लागू करेगा।
जम्मू और कश्मीर | Sep 26, 2024 06:38 pm IST -
Advertisement
-
'BJP की सरकार बनी तो PoK जम्मू-कश्मीर में होगा शामिल', यूपी के सीएम योगी ने घाटी की जनता से किया वादा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की बात की है क्या वे उसका समर्थन करते हैं?
राजनीति | Sep 26, 2024 06:11 pm IST -
'जम्मू-कश्मीर में 15 सीटों से ज्यादा लाकर दिखाओं', महबूबा मुफ्ती का BJP को चैलेंज
महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू-कश्मीर में कभी भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। जम्मू-कश्मीर में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार होगी। जम्मू-कश्मीर में जो भी सरकार बनेगी, पीडीपी (उसके लिए) एक महत्वपूर्ण कारक होगी।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 09:58 pm IST -
Advertisement
-
अब कश्मीर पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला, कभी आतंक का गढ़ कहे जाने वाले इलाकों में हुई दनादन वोटिंग; Photos
जिस जम्मू कश्मीर में चुनाव का नाम सुनते ही लोग डर जाते थे, घरों से नहीं निकलते थे। उसी नए जम्मू कश्मीर में आज वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। बडगाम जिले का सोइबुघ आतंकी सैयद सलाहुद्दीन का इलाका है, वहां भी लोग आज खुलकर वोट डालने पहुंचे थे।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 07:52 pm IST -
जम्मू कश्मीर: वोटिंग के बीच उमर अब्दुल्ला और सहयोगी कांग्रेस के बीच मतभेद! राहुल गांधी को लेकर कही ये बात
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 12:15 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में दूसरे फेज की वोटिंग जारी, PM मोदी ने वोटर्स से की अपील
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग हो रही है। इस बीच, पीएम मोदी ने वहां के लोगों से अपील की कि अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 08:26 am IST -
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में 56 प्रतिशत से अधिक मतदान
J&K Assembly Elections Phase 2 जम्मू कश्मीर में आज 6 जिलों की कुल 26 सीटों पर 56 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अगस्त 2019 में केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव हो रहा है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 08:28 pm IST -
Advertisement
-
JK Polls: सेकेंड फेज में किस सीट से कौन दिग्गज चुनावी मैदान में हैं और मुकाबला किससे है?
दूसरे चरण के चुनाव में 26 विधानसभा क्षेत्रों के 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना राजौरी जिले की नौशेरा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, दूसरे चरण में पांच पूर्व मंत्री और 10 पूर्व विधायक भी मैदान में हैं।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 08:32 am IST -
जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण की 26 सीटों पर वोटिंग आज, उमर अब्दुल्ला, रविंद्र रैना और तारिक हमीद की किस्मत दांव पर
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को 26 सीटों पर वोटिंग होनी हैं। गदरबल, गरीबबल, बड़गाम और बीरवाह विधानसभा सीटें शामिल हैं।
जम्मू और कश्मीर | Sep 25, 2024 06:28 am IST -
Advertisement
-
Jammu Kashmir Election: 25th September को दूसरे चरण की Voting, देखिए सुरक्षा है कितनी कड़ी
Jammu Kashmir Election | 25th September को दूसरे चरण की Voting होनी है। कुल 26 सीटों पर वोटिंग होनी है। सरकार की तरफ से भी तैयारियां पूरी हैं। चलिए देखते हैं कि इस दौरे के मतदान के लिए सुरक्षा कितनी कड़ी है।
चुनाव | Sep 24, 2024 11:01 pm IST -
श्रीनगर की लाल चौक सीट पर आमने-सामने हैं चाचा-भतीजा, जानें इस हॉट सीट के समीकरण
जम्मू कश्मीर की लाल चौक सीट पर इन विधानसभा चुनावों में जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है और सभी पार्टियों ने इस सीट को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 24, 2024 11:08 am IST -
Advertisement
-
जम्मू कश्मीर चुनाव: दूसरे चरण में 15,500 से ज्यादा कश्मीरी पंडित डालेंगे वोट
15,500 से अधिक कश्मीरी प्रवासी मतदाता दूसरे चरण के चुनाव के लिए जम्मू, उधमपुर और दिल्ली में बनाए गए 24 विशेष मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। जम्मू में 14,700 से अधिक कश्मीरी पंडित मतदाता पंजीकृत हैं, जो यहां 19 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जम्मू और कश्मीर | Sep 23, 2024 11:13 pm IST -
पुंछ के सुरनकोट में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी, बोले- 'मोदी अब पहले की तरह नहीं रह गए'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे। यहां उन्होंने पुंछ के सुरनकोट में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।
जम्मू और कश्मीर | Sep 23, 2024 02:29 pm IST -
'पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेस के लोग', जम्मू-कश्मीर में बोले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
जम्मू-कश्मीर पहुंच कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। सीएम मोहन यादव ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी का रजिस्ट्रेशन नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में है।
मध्य-प्रदेश | Sep 22, 2024 09:58 pm IST -
'श्राद्ध किसका करना है हम सब याद रख लें', सांबा की चुनावी सभा में बोले एमपी के सीएम मोहन यादव
मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के गलत फैसलों की वजह से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू हुआ। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी जमकर निशाना साधा।
जम्मू और कश्मीर | Sep 22, 2024 05:23 pm IST