MUQABLA
-
मुक़ाबला: यूपी का वायदे आज़म कौन है?
यूपी चुनाव जल्द होने वाले हैं। अखिलेश यादव ने इसे लेकर वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन बढ़ा दिया जाएगा। इस पर योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 'वायदे आज़म' कह दिया। कौन है उत्तर प्रदेश का वायदे आज़म? देखिए मुक़ाबला मिनाक्षी जोशी के साथ।
न्यूज़ | Jan 20, 2022 07:08 pm IST -
मुक़ाबला | चुनाव से पहले बाटला हाउस केस जिंदा कैसे हुआ ?
चुनाव से पहले बाटला हाउस केस जिंदा कैसे हुआ ? इस पर देखिए सबसे बड़ी बहस Muqabla सिर्फ इंडिया टीवी पर
न्यूज़ | Jan 19, 2022 08:29 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला | उत्तर प्रदेश के चुनाव में सोशल जस्टिस VS 'गुंडा' फैक्टर में किसका रहेगा पलड़ा भारी ?
यूपी चुनाव में जुबानी जंग तेज हो गई है..प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने पर नेता एक दूसरे पर अरोपों-प्रत्यारोपों के बाण चला रहे हैं...आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी लिस्ट में शामिल नामों को लेकर सवाल उठाए...सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव का दंगाइयों, पेशेवर हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों को टिकट देना समाजवादी पार्टी और गठबंधन के साथियों के चरित्र को उजागर करता है...आज मुकाबला में हम इसी मुद्दे पर चर्चा देखिए
न्यूज़ | Jan 16, 2022 09:39 pm IST -
मुक़ाबला : UP Election 2022: मायावती ने जारी की पहली लिस्ट, देखें BSP के 53 उम्मीदवारों के नाम
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा चुनाव में पहले चरण के 58 में से 53 प्रत्याषियों की घोषणा की है। पहली सूची मुस्लिम और युवाओं की झलक देखने को मिली है। बता दें कि मायावती ने अपने 66वें जन्मदिन पर यह सूची जारी की है। साथ ही उन्होंने सत्ता में वापस आने का दावा भी किया है। बसपा सुप्रीमो ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेरे जन्मदिन को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। मेरे जन्मदिन को जनकल्याणकारी के रूप में आज सभी लोग मना रहे हैं।
न्यूज़ | Jan 15, 2022 07:07 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला : यूपी में प्रियंका गांधी महिलाओं-दलितों के लिए लड़ेंगी, लेकिन राजस्थान पर चुप रहेंगी ऐसा क्यों?
महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर क्या प्रियंका की कथनी और करनी में फर्क है? क्योंकि प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव में लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया है। लेकिन राजस्थान में जहां कांग्रेस की ही सरकार है। वहां बीजेपी ने इसी नारे को लेकर प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
न्यूज़ | Jan 14, 2022 08:20 pm IST -
मुक़ाबला : योगी अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे तो राम नाम पर कितना पड़ेगा वोट?
जब से ये खबर आई उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या से चुनाव लडेंगे, यूपी की सियासत में भूचाल है। राजनीति में संकेतों के बड़े मायने होते हैं। योगी आदित्यनाथ अगर अयोध्या से चुनाव लडेंगे तो जाहिर है आने वाले चुनाव में बीजेपी राम के नाम के इर्द गिर्द वोटों की गोलबंदी करेगी तो क्या इसके जरिए अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग को भेदने की तैयारी है।
न्यूज़ | Jan 13, 2022 08:20 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला : यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को लगा एक और झटका, योगी कैबिनेट से मंत्री दारा सिंह ने दिया इस्तीफा
यूपी सरकार में वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने पार्टी छोड़कर अखिलेश का दामन थाम लिया है। ये ट्वीट और तस्वीर थोड़ी देर पहले अखिलेश यादव ने शेयर किए हैं। अखिलेश की जोड़ तोड़ वाली इंजीनियरिंग का आगाज कल से हुआ था। कल बीजेपी के 4 बड़े चेहरों को अखिलेश ने तोड़कर अपने साथ जोड़ लिया। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, भगवती सागर, रोशल लाल वर्मा और बृजेश प्रजापति का नाम शामिल है।
न्यूज़ | Jan 12, 2022 07:20 pm IST -
मुक़ाबला : तो क्या यूपी चुनाव में "मौर्य" अखिलेश यादव के लिए खेला करेंगे ?
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुत बड़ा झटका लगा है। योगी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक हैं। आज ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी से इस्तीफा दिया अखिलेश यादव से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
न्यूज़ | Jan 11, 2022 06:56 pm IST -
Advertisement
-
मुकाबला | यूपी में कौन बन रहा है दबंग और किस पर चढ़ेगा कौन सा सियासी रंग ?
आज मुकाबला में जानिए के यूपी के चुनावी महासंग्राम में कौन सी पार्टी दबंग है और जनता पर किस पार्टी का रंग चढ़ रहा है, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि यूपी में चुनाव से पहले ही सियासी जोड़तोड़ की राजनीति भी शुरू हो चुकी है।
न्यूज़ | Jan 10, 2022 07:01 pm IST -
मुक़ाबला : विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद किसकी सियासत गरमाई किसकी चरमराई ?
यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों को लेकर लंबे समय से इंतजार था जो आज खत्म हो गया। यूपी में 7 चरणों में वोटिंग होगी। यहां 14 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
न्यूज़ | Jan 08, 2022 07:28 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला : पीएम की सुरक्षा पर 'परिवार' के घड़ियाली आंसू?
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध का मामला पूरी तरह से पॉलिटिकल हो गया है। सेंध लगाने का आदेश किसने दिया? असल गुनहगार कौन है? क्या 5 जनवरी की स्क्रिप्ट पंजाब में नहीं बल्कि कहीं और लिखी गई थी। ये सारे सवाल आज अचानक गूंजने लगे..अभी-अभी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्बा सरमा ने बहुत तीखा बयान दिया है कि अगर असम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को सुरक्षा न दी जाए तो क्या होगा। क्या कांग्रेस एसेप्ट करेगी। बीजेपी ने आरोप लगाया कि पीएम की सुरक्षा में सेंध के तार ऊपर तक जुड़े हैं। जाहिर है इशारा कांग्रेस आलाकमान की ओर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाने का इतिहास कांग्रेस का पुराना है।
न्यूज़ | Jan 07, 2022 07:09 pm IST -
मुक़ाबला | पंजाब रैली में अगर भीड़ कम थी तो पीएम मोदी का रास्ता क्यों रोका गया?
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से सवाल किया कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जिस रैली को संबोधित करने वाले थे, यदि उसमें भीड़ कम थी तो प्रधानमंत्री को वहां जाने से रोका क्यों गया। मिश्रा ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब देने को कहा।
न्यूज़ | Jan 06, 2022 06:42 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला | पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़, क्या चन्नी सरकार है ज़िम्मेदार ?
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की वजह से फिरोज़पुर की रैली रद्द हो गई है। पीएम मोदी बठिंडा से हुसैनीवाला होते हुए फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता ब्लॉक कर दिया था। पीएम का काफिला फ्लाईओवर पर करीब 15 से 20 मिनट तक रुका रहा बाद में पीएम वापस लौट गए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
न्यूज़ | Jan 05, 2022 08:40 pm IST -
मुक़ाबला: यूपी चुनाव का सारा फोकस अब मथुरा और कृष्ण पर क्यों आया ?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण को सपने में बुलाया तो सीएम योगी ने सहारनपुर में आतंकवादी हमले का ज़िक्र करते करते अखिलेश की तुलना गिरगिट से कर डाली। और कहा कि राम मंदिर का निर्माण का दावा करने वाले अखिलेश के सपने में आकर भगवान कृष्ण उनको कोसते हैं कि जब सरकार दी थी तब तो दंगे करवा रहे थे।
न्यूज़ | Jan 04, 2022 06:53 pm IST -
Advertisement
-
आज मुकाबला की बड़ी बहस में जानिए की आखिर क्यों यूपी में हर दल मांग रहा है ब्राह्मण वोट?
यूपी में हर दल ब्राह्मण वोट बैंक के लिए बेचैन दिख रहा है, आज बीएसपी सांसद रितेश पांडेय के पिता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। चुनाव से ठीक पहले ब्राह्मण नेताओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी ओर करने के लिए सभी दल एक अलग ही रणनीति पर काम कर रहे हैं, लेकिन आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? समझिए मुकाबला में Meenakshi Joshi के साथ
न्यूज़ | Jan 03, 2022 10:00 pm IST -
Muqabla | पीएम मोदी ने 2017 के बाद का 'फर्क' कैसे समझाया?
मेरठ में प्रधानमंत्री मोदी ने मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की नींव रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने 'खेल-खेल की बात में अपराधियों के खेल, पहले की सरकारों के खेल और योगी सरकार के 'जेल-जेल' के खेल के बहाने पहले की सरकारों और योगी सरकार में तब और अब का अंतर समझा दिया
न्यूज़ | Jan 02, 2022 06:57 pm IST -
Advertisement
-
Muqabla: क्या आयोध्या से मथुरा तक यूपी में फिर भगवा लहराएगा?
CM योगी आदित्यनाथ ने रामपुर से ऐसा कुछ कहा। जिसने समाजवादी पार्टी की टेंशन बढ़ा दी। अखिलेश यादव के राम मंदिर बनवाने की बात पर...योगी ने पलटवार किया है। योगी ने कहा अगर जनता चाहेगी तो सपा नाक रगड़ने पर मजबूर हो जाएगी...चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। यूपी की लड़ाई अब नाक की लड़ाई बनती जा रही है।
न्यूज़ | Jan 01, 2022 08:00 pm IST -
मुक़ाबला | सभी राजनीतिक दल यूपी चुनाव समय पर चाहते हैं : मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ दौरे के दौरान उनसे मिलने वाले सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनाव सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर कराए जाने की मांग की है। यह इस बात का संकेत है कि चुनावी राज्यों में चुनाव स्थगित नहीं होंगे।
न्यूज़ | Dec 30, 2021 06:54 pm IST -
Muqabla | बीजेपी का झंडा लगाकर कार पर पत्थर-डंडा बरसाने वाले समाजवादी है ?
कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में रैली कर रहे थे लेकिन इसी दौरान नौबस्ता में एक सफेद कार पर लाल टोपी पहने कुछ लोग पथराव कर रहे थे। खास बात ये कि सफेद कार पर पीएम का पोस्टर और बीजेपी का झंडा था। जब इस मामले में FIR दर्ज हुई और जांच हुई तो सामने आया कि हंगामा कर रहे लोगों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के लोग शामिल थे।
न्यूज़ | Dec 29, 2021 06:56 pm IST -
Muqabla | कालीचरण की 'जहरीली ज़ुबान' से फिर राष्ट्रपिता गांधी का अपमान क्यों ?
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज होने के बाद कथित धर्म गुरु कालीचरण महाराज ने कहा है कि उन्हें इसका कोई पश्चाताप नहीं है। यहां के रावणभाठा मैदान में रविवार शाम दो दिवसीय धर्म संसद के अंतिम दिन कालीचरण ने अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी। मामले में राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा कालीचरण की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। वहीं, रायपुर में अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद कालीचरण ने एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणियों को सही ठहराया है। वीडियो में कालीचरण ने कहा है, ‘‘गांधी के बारे में अपशब्द बोलने के लिए मेरे खिलाफ प्राथमिकी हुई है। मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हैं.
न्यूज़ | Dec 28, 2021 07:12 pm IST