Weather Updates: देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बारिश में डूबे रेलवे ट्रैक के कई वीडियो सामने आए हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि ट्रैक में पानी भरा हुआ है। इन पानी भरे ट्रैक से लोकल ट्रेनें गुजर रही हैं।
मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश ने नवी मुंबई और ठाणे को भी प्रभावित किया है।
मुंबई के लोगों को अलगे 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो फेमस सुपरहीरो डेडपूल और वूल्वरिन मुंबई की बारिश में बस का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
Weather Update: मौसम विभाग कि तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश समेत ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना औक कर्नाटक में आने वाले पांच दिनों में जम कर बारिश हो सकती है।
पश्चिमी और तटीय महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। अलग-अलग शहरों में फंसे हजारों लोगों को निकालने के लिए बचाव दल तैनात किए गए हैं। तेज बारिश के चलते रायगड और रत्नागिरी जिले में बाढ़ आ गई है। रायगढ़ की घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को पीएम रिलीफ फंड से दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़