INDIA-TV
-
सुपर 100: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक 'अनलॉक' प्रक्रिया हुई शुरू
कई राज्य ऐसे भी हैं जो धीरे-धीरे ही पाबंदियों में ढील दे रहे हैं. जाहिर है कोरोना की तीसरी लहर की आशंका अभी बनी हुई है
न्यूज़ | May 31, 2021 02:00 pm IST -
बंगाल के मुख्य सचिव आज दिल्ली में रिपोर्ट नहीं करेंगे
अलापन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandyapadhyay) को 31 मई की सुबह 10 बजे से पहले दिल्ली में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि बंगाल सरकार उन्हें रिलीव नहीं कर रही हैं.
न्यूज़ | May 31, 2021 11:20 am IST -
Advertisement
-
मुंबई में पेट्रोल की कीमत पहुंची 100 रुपये के पार
पेट्रोल की दर में प्रति लीटर 24 पैसे और डीजल की दरों में प्रति लीटर 29 पैसे की बढ़ोतरी की। मुंबई में पेट्रोल 100 रुपए के पार चला गया है।
न्यूज़ | May 31, 2021 10:20 am IST -
Top 9 News: दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया आज से शुरू
आज से अनलॉक हो रही दिल्ली, मेट्रो सेवा अभी भी बंद, जानें क्या-क्या खुलेगा, क्या होंगे नियम
न्यूज़ | May 31, 2021 09:49 am IST -
Advertisement
-
लखनऊ में सामने आया लव जेहाद का नया केस
लखनऊ में पुलिस ने धर्म छिपाकर शादी करने वाले आबिद को गिरफ्तार किया है। आबिद को लव जेहाद कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आबिद हवारी अपने को आदित्य सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच लखनऊ बताता था। आबिद हवारी आज़मगढ़ का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इसकी पहली पत्नी चार बच्चों के साथ आज़मगढ़ में रहती है।
न्यूज़ | May 31, 2021 07:40 am IST -
12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग याचिका पर आज सुनवाई करेगा SC
क्या 12वीं की बोर्ड परीक्षा करवाई होंगी या नहीं अभी तक इस बात पर कोई फैसला नहीं आया है,12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग याचिका पर आज सुनवाई करेगा SC
न्यूज़ | May 31, 2021 07:20 am IST -
Advertisement
-
भारत में मिले 1.65 लाख नए संक्रमित
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार धीमी होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 65 हजार 553 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या 2 लाख 76 हजार 309 रही। इस दौरान 3460 लोगों की इस बीमारी ने जान भी ले ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल 2 करोड़ 78 लाख 94 हजार 800 मामले सामने आ चुके हैं
न्यूज़ | May 30, 2021 02:21 pm IST -
भारत बायोटेक अक्टूबर तक 10 करोड़ प्रति माह डोस बनाएगी: जेपी नड्डा
जो लोग आज वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री वैक्सीन बनाने के लिए भारत के उद्यमियों को प्रेरित कर रहे थे तो हर तरह से भारत के मनोबल को तोड़ने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया। आज 2 कंपनियों से 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी जा चुकी है:जे.पी.नड्डा
न्यूज़ | May 30, 2021 02:00 pm IST -
Advertisement
-
Breaking News: मेहुल चोकसी जल्द ही होगी भारत वापसी
हज़ारों करोड़ के घोटालेबाज मेहुल चोकसी को भारत वापस लाने की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। भारत सरकार ने डोमिनिका से साफ-साफ कह दिया है कि चोकसी हमारा नागरिक है। उसने बहुत बड़ा क्राइम किया है। भारत में साढ़े तेरह हजार करोड़ के घोटाले का गुनहगार है। उसके ख़िलाफ़ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है, इसलिए डोमिनिका सरकार उसे भारत को सौंप दे।
न्यूज़ | May 30, 2021 01:20 pm IST -
मन की बात के 77वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोविड महामारी से लेकर तूफान और किसान पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र अपनी पूरी ताकत के साथ कोविड-19 से लड़ रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि सामान्य वक्त में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन का दैनिक उत्पादन 900 मीट्रिक टन होता है जो अभी 10 गुणा अधिक होकर करीब 9,500 मीट्रिक टन हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने पहली वेब में भी पूरे हौसले के साथ लड़ाई लड़ी थी, इस बार भी वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत विजयी होगा।
न्यूज़ | May 30, 2021 12:17 pm IST -
Advertisement
-
कोरोना से अपने मां-पिता को खोने वाले बच्चों की देखभाल करेगी योगी सरकार
ऐसे बच्चों की देखभाल करने वालों को सरकार जहां 4 हजार रुपये प्रतिमाह देगी, वहीं बालिकाओं की शादी के लिए भी एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएगी।
न्यूज़ | May 30, 2021 10:40 am IST -
भगोड़े मेहुल चोकसी की सलाखों के पीछे से पहली तस्वीर आई सामने
पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़े मेहुल चोकसी जिसे डोमिनिका में पकड़ा गया था, उसकी जेल से पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मेहुल चोकसी के हाथ और आँख पर चोट के निशान नजर आ रहे है
न्यूज़ | May 30, 2021 09:20 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली सरकार 1 जून से अनलॉक प्रक्रिया करेगी शुरू
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी।
न्यूज़ | May 30, 2021 08:20 am IST -
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी
न्यूज़ | May 30, 2021 08:00 am IST -
Advertisement
-
कैसा रहा अर्जुन कपून का अब तक का करियर? देखें - अभिनेता के संग खास बातचीत में
इंडिया टीवी के साथ खास बात चीत में अर्जुन कपूर ने अब तक अपने करियर को लेकर कई बातें की है।
मनोरंजन | May 27, 2021 11:25 pm IST -
Video: फंगस से महिला की आंतों और फूड पाइप में छेद
कोरोना की वजह से होने वाले अन्य रोग बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दुनिया का एक ऐसा पहला मामला सामने आया है जहां पर कोविड के बाद महिला को व्हाइट फंगस की वजह से छोटी और बड़ी आंत तथा फूड पाइप छेद हो गए। डॉक्टरों के सामने यह एक बड़ी चुनौती थी और इस चुनौती का सामना करने के बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया, अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
न्यूज़ | May 27, 2021 12:20 pm IST -
Advertisement
-
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार
मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में पेट्रोल आज 99.94 रुपये और डीजल 91.87 रुपये प्रति लीटर है.
न्यूज़ | May 27, 2021 11:20 am IST -
भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,11,298 नए COVID19 मामले आए सामने
देश में कोरोना वायरस के नए मामले जिस रफ्तार से सामने आ रहे हैं उससे कहीं अधिक रफ्तार से लोग ठीक हो रहे हैं जिस वजह से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और कोरोना से रिकवरी की दर में भी तेजी से सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 2.11 लाख नए मामले सामने आए हैं और इनको मिलाकर देश में अबतक 2.73 करोड़ से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि 2.73 करोड़ में से 2.46 करोड़ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, यानि कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 90 प्रतिशत को पार कर चुकी है।
न्यूज़ | May 27, 2021 11:00 am IST -
नए सोशल मीडिया के नए नियमों के खिलाफ WhatsApp पंहुचा दिल्ली HC
सोशल मीडिया गाइडलाइंस के खिलाफ इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) की ओर से हाई कोर्ट (High Court) का दरवाजा खटखटाया है
न्यूज़ | May 27, 2021 08:20 am IST -
दिल्ली में अब तक करीब 600 ब्लैक फंगस मामले सामने आए हैं: सत्येंद्र जैन
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 2.1% है। पॉजिटिविटी रेट एक समय 36% था जो अब 2% हो गया है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में अब कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी रेट दोनों ही कम हैं। दिल्ली में ICU में कुल 6,800 बेड में से 2,900 बेड खाली है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
न्यूज़ | May 26, 2021 01:56 pm IST