1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामनगरी में घनघोर पाप! अयोध्या में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस के मालिक समेत कई लड़कियां गिरफ्तार

रामनगरी में घनघोर पाप! अयोध्या में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस के मालिक समेत कई लड़कियां गिरफ्तार

 Published : Sep 20, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 04:36 pm IST

पुलिस की टीम ने जब छापेमारी की तो गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया। कमरे में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अयोध्या शहर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निजी अतिथि गृह के मालिक गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को भी पकड़ा गया है। 

लड़कियों ने भागने की कोशिश की

अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस टीम अतिथि गृह पहुंची, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और सभी को थाने लाया गया। 

बिहार और गोरखपुर से लाई गईं ये लड़कियां

सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि गणेश अग्रवाल ने इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाया था। उन्होंने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

पुलिस की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम शहर के अन्य होटल्स और गेस्ट हाउस को भी खंगालेगी, कहीं इन जगहों पर तो देह व्यापार नहीं चल रहा है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।