1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में नोटिस की डेडलाइन खत्म, अब होगा बुलडोजर एक्शन, मिट्टी में मिल जाएगा, हिंसा के मुख्य आरोपी का घर

बहराइच में नोटिस की डेडलाइन खत्म, अब होगा बुलडोजर एक्शन, मिट्टी में मिल जाएगा, हिंसा के मुख्य आरोपी का घर

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 20, 2024 10:39 am IST,  Updated : Oct 20, 2024 10:49 am IST

PWD विभाग की दी गई डेडलाइन अब खत्म हो गई है। PWD ने 23 मकानों को नोटिस दिया है। इसमें हिंसा के मुख्य आरोपी का घर पर भी नोटिस चिपकाई गई है। अवैध निर्माण के खिलाफ आज बुलडोजर चल सकता है।

बहराइच में आज चल सकता है बुलडोजर- India TV Hindi
बहराइच में आज चल सकता है बुलडोजर Image Source : FILE PHOTO

बहराइच के महाराजगंज बाजार इलाके में हिंसा के बाद एक्शन जारी है। आज महाराजगंज बाजार इलाके में प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई कर सकता है। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर PWD ने 23 मकानों को नोटिस दिया है। इसकी डेडलाइन खत्म हो चुकी है। PWD विभाग की तरफ से दिया गया तीन दिनों का टाइम पूरा हो गया है। ऐसे में PWD विभाग का बुलडोजर कभी भी बहराइच के महाराजगंज बाजार में गरजना शुरू कर सकता है।

लोगों ने खुद अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया

PWD ने अपने नोटिस में साफ कहा है कि अगर लोगों ने अवैध निर्माण खुद नहीं गिराया तो प्रशासन गिराने के बाद वसूली करेगा। यही वजह है कि PWD के नोटिस के बाद कुछ लोगों ने अपने घर के ऊपर बने अवैध निर्माण को खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। 

महाराजगंज बाजार में पसरा सन्नाटा

PWD का नोटिस मिलने के बाद दुकानों से लोगों ने समान हटा लिया है, जो दुकानें 13 अक्टूबर से पहले तक गुलजार थीं। अब वहां सन्नाटा है। महाराजगंज बाजार में बनी अवैध दुकाने खाली हो गई हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों ने अभी तक अवैध निर्माण को नहीं हटाया है।

महाराजगंज में बाहरियों की एंट्री पर रोक

हिंसा के बाद से बहराइच के महाराजगंज बाजार का इलाका पुलिस छावनी बना हुआ है। किसी भी बाहरी की महाराजगंज में एंट्री पर रोक है। शनिवार को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बहराइच जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें प्रशासन ने जाने नहीं दिया। वहीं, जमीयत उलमा-ए-हिंद का एक डेलीगेशन भी बहराइच जाने के लिए दिल्ली से लखनऊ पहुंचा था। पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।

मुख्य आरोपी का पूरा परिवार जेल में बंद

वहीं, बहराइच हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद तो कानून के शिकंजे में है। लेकिन उसके घर पर इस वक्त सन्नाटा पसरा है। पूरा परिवार हिंसा के आरोप में जेल में बंद है। महिलाएं घर छोड़कर जा चुकी हैं। 

हिंसा के बाद से हमीद का घर सील

राम गोपाल की हत्या के बाद भीड़ ने अब्दुल हमीद के घर पर हमला कर दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जबरदस्त पथराव और कांच की बोतलें चली थीं। हिंसा के बाद से हमीद का घर सील था। शनिवार को प्रशासन ने घर खोला है। 

बुलडोजर एक्शन को बता रहे अवैध

PWD की कार्रवाई से पहले पुलिस गांव के प्रधान के साथ मिलकर अब्दुल हमीद के घर के सामान को सुरक्षित कराया है। वहीं, PWD के बुलडोजर एक्शन के नोटिस को अब्दुल हमीद के वकील कलीम हाशमी अवैध बता रहे हैं। हाशमी पुलिस पर आरोप लगा रहे है कि आरोपी जेल में है फिर भी प्रशासन उसके घर को गिराना चाहता है।  

एक साल पहले भी मिला था PWD का नोटिस

बता दें कि हिंसा के आरोपी अब्दुल हमीद के वकील PWD विभाग के जिस बुलडोजर एक्शन के नोटिस को अवैध बता रहे हैं। PWD विभाग ने अवैध कब्जे को लेकर एक साल पहले भी ऐसा ही नोटिस दिया था। ये नोटिस अवैध निर्माण करने वाले सभी लोगों को दिया गया था। उसमें अब्दुल हमीद भी शामिल था। बावजूद इसके किसी ने अवैध निर्माण नहीं हटवाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।