1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर 'भाईजान का घमासान', जमकर चले लात-घूसे, VIDEO वायरल

हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर 'भाईजान का घमासान', जमकर चले लात-घूसे, VIDEO वायरल

 Written By: Amar Deep
 Published : Sep 27, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Sep 27, 2026 12:16 pm IST

यूपी के हापुड़ जिले में पकौड़े की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पकौड़े की दुकान पर हुई मारपीट।- India TV Hindi
पकौड़े की दुकान पर हुई मारपीट। Image Source : REPORTER INPUT

हापुड़: जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां के देहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पकौड़े की दुकान पर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते सड़क जंग का अखाड़ा बन गई और दो पक्षों के लोग खुलेआम आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडों और थप्पड़-घूंसे का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।  

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के ठीक सामने आधा दर्जन से अधिक लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर रहे हैं। इस दौरान दुकान की मेज के पास काफी देर तक झगड़ा चलता रहा, जहां कुछ लोग और महिलाएं बीच-बचाव करने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन उग्र भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही थी। साथ ही कोई जमीन पर गिरा कर दूसरे को मार रहा है तो कोई पकौड़े बनाने के औजारों को हथियार बनाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर रहा है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुरी के होटल में भी हुई मारपीट

बता दें कि इससे पहले हाल ही में ओडिशा के पुरी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां खाना खाने को लेकर शुरू हुआ एक विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के मुताबिक कुछ पर्यटक कर्नाटक के मैसूर से पुरी घूमने आए थे। पर्यटक एक होटल में खाने गए। उन्हें खाने में बाल मिला, जिसकी शिकायत उन्होंने होटल में की। इसके बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते पर्यटकों और होटल कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए।  पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी। (इनपुट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

रील बनाने के चक्कर में बाढ़ के तेज बहाव में बहे युवक, पेड़ पर जाकर अटके, सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।