1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "डीएम अंकल, एक पैर खराब हो चुका है, साइकिल दिलवा दीजिए", दिव्यांग छात्रा की मार्मिक अपील

"डीएम अंकल, एक पैर खराब हो चुका है, साइकिल दिलवा दीजिए", दिव्यांग छात्रा की मार्मिक अपील

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Sep 02, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 02:00 pm IST

सड़क हादसे में एक पैर गंवा चुकी क्लास एक की छात्रा रागिनी ने साइकिल दिलवाने के लिए बलिया के डीएम से मार्मिक अपील की है। उसकी इस अपील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम ने उसकी अपील पर एक्शन लिया है।

Balia- India TV Hindi
दिव्यांग छात्रा (बाएं), बलिया के डीएम(दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कक्षा एक की एक छात्रा रागिनी का जिलाधिकारी से किया गया मार्मिक अनुरोध सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रागिनी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए साइकिल दिलवाने की मांग कर रही है। रागिनी का एक पैर खराब हो चुका है। वायरल वीडियो में उसने कहा , "डीएम अंकल, मेरा एक पैर खराब हो चुका है, हमें साइकिल दिलवा दीजिए, हम रोज पढ़ने आएंगे।"

सड़क हादसे में एक पांव गंवाया

यह वीडियो मनियर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दिघेडा का है। यहां कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा रागिनी का बचपन में ही एक सड़क दुर्घटना में पैर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वह पूरी तरह दिव्यांग हो चुकी है। इसके बावजूद उसमें पढ़ने का जुनून है। वह पढ़लिख कर IAS अधिकारी बनना चाहती है। लेकिन दिव्यांग होने की वजह से वह एक ही पैर से थक हारकर विद्यालय जाती है। अब उसे साइकिल या ट्राईसाइकिल की आवश्यकता है, जिसके लिए उसने जिलाधिकारी से यह मार्मिक अपील की है।

रागिनी छात्रा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उसे स्कूल जाने में बहुत कठिनाई होती है और एक साइकिल मिलने से उसकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। स्कूल एक पैर पर जाते समय तक जाती हूं। माता और पिताजी के पास पैसा नहीं है

डीएम ने मामले में तत्काल लिया संज्ञान

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस मामले पर तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि दिधेडा प्राथमिक विद्यालय की छात्रा से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और एक चिकित्सक को मौके पर भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा, "जो जानकारी प्राप्त हुई थी, उसके अनुसार वह इस स्थिति में नहीं है कि वह पैदल चल सके। मैंने अधिकारियों को टीम इसलिए भेजा है कि उसका उचित परीक्षण कर करके जो भी उपकरण देने की स्थिति में है, वह दे सके। डॉक्टर की रिपोर्ट जैसे ही आ जाती है, उसको तत्काल आज ही उपकरण दिया जाएगा।"

मंगला प्रसाद सिंह, डीएम ने आगे बताया कि न केवल शैक्षिक कार्य पूरा करने में मदद की जाएगी, बल्कि उसके घर में शौचालय सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से भी उसे जोड़ने का काम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि रागिनी को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और एक सामान्य जीवन जी सके। (रिपोर्ट-अमित कुमार, बलिया)

 

ये भी पढ़ें:

कानपुर में ATM तोड़कर कैश लूटने की कोशिश, नाकाम हुए चोर तो बैट्री और DVR उखाड़ ले गए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।