1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Eknath Shinde: अयोध्या यात्रा पर सीएम एकनाथ शिंदे बोले- ये हमारे लिए आस्था का विषय

Eknath Shinde: अयोध्या यात्रा पर सीएम एकनाथ शिंदे बोले- ये हमारे लिए आस्था का विषय

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 08, 2023 09:53 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 09:53 pm IST

जून 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद एकनाथ शिंदे का यह पहला यूपी का दौरान होगा। इस दौरान वे राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

Eknath Shinde Ayodhya Visit schedule said before yatra ayodhya is matter of our faith- India TV Hindi
अयोध्या यात्रा पर सीएम एकनाथ शिंदे बोले- ये हमारे लिए आस्था का विषय Image Source : TWITTER

Eknath Shinde Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 8 अप्रैल शनिवार की शाम को अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरने के बाद वे अयोध्या में रामलला की पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद शिवसेना के अन्य नेता और भाजपा के अन्य नेता भी अयोध्या का दौरा कर भगवान राम के दर्शन करेंगे व भव्य राममंदिर निर्माण की तैयारियों को देखेंगे। जून 2022 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद एकनाथ शिंदे का यह पहला यूपी का दौरान होगा। इस दौरान वे राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

अयोध्या यात्रा पर क्या बोले सीएम शिंदे?

मुंबई हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम आलोचना का जवाब काम से देंगे। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अचछा है कि हमारे काम की वजह से जो लोग कभी अपने घरों के बाहर नहीं निकले, वे लोगों से मिलने के लिए बाहर जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है। राम मंदिर में निर्माण में तेजी लाने के लिए एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। बता दें कि पिछले साल नवंबर में शिंदे और उनके गुट के लोगों ने गुवाहाटी स्थिति मां कमाख्या देवी के मंदिर की यात्रा की जिसे आभार यात्रा नाम दिया गया था। 

एकनाथ शिंदे का अयोध्या शेड्यूल

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल की दोपहर लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसके बाद अन्य लोगों के साथ निर्माणाधीन राम मंदिर में और बाद में सरयू नदी पर आरती में भाग लेंगे। इसके बाद वे अयोध्या में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद रविवार की शाम तक एकनाथ शिंदे लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा पर विपक्षी दलों द्वारा लगातार तंज किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।