1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल के मशहूर गणेश चौथ मेले में झूला झूलने आई युवतियों की बुरी तरह पिटाई, Video आया सामने

संभल के मशहूर गणेश चौथ मेले में झूला झूलने आई युवतियों की बुरी तरह पिटाई, Video आया सामने

 Published : Sep 10, 2024 05:10 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 05:17 pm IST

सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बावजूद मेले में मेला झूला झूलने परिवार के साथ पहुंची देर-रात कुछ युवतियों के साथ झूला संचालक बाउंसरों ने जमकर मारपीट की की।

संभल के मशहूर मेले गणेश चौथ मेले में युवती के साथ मारपीट- India TV Hindi
संभल के मशहूर मेले गणेश चौथ मेले में युवती के साथ मारपीट Image Source : INDIA TV

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में देश का मशहूर मेला गणेश चौथ लगा हुआ है। मेले में झूला झूलने आई युवतियों के साथ मार-पीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवतियों के साथ झूला संचालक बाउंसरों ने जमकर मारपीट की। मेला ग्राउंड में लड़कियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

झूला संचालक के बाउंसरों ने की मारपीट

मेले में मारपीट गणेश चौथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। जानकारी के अनुसार, गणेश चौथ चंदौसी मेले में यहां कई तरह के झूले लगाए है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बावजूद मेले में मेला झूला झूलने परिवार के साथ पहुंची देर-रात कुछ युवतियों के साथ झूला संचालक के बाउंसरों ने जमकर मारपीट की की। 

गणेश चौथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मामले का वीडियो वायरल हुआ तब मेले की प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि झूला झूलने पहुंची युवतियों से कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद झूला संचालकों के बाउंसरों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई विवाद था तो वहां कानून व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात कहां थी। पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल होने की सूचना के बाद पुलिस पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। अभी तक कोई शिकायत भी प्राप्त नही हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्ट- रोहित व्यास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।