1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, कार से जैसे ही उतरे सुरक्षा घेरे में घुस गई गाय; फिर.... VIDEO

CM योगी की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, कार से जैसे ही उतरे सुरक्षा घेरे में घुस गई गाय; फिर.... VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 21, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 07:36 pm IST

सीएम योगी की सुरक्षा में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। उनके सुरक्षा घेरे में एक गाय पहुंच गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक Image Source : REPORTER/PTI

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। गोरखपुर के गोरखनाथ ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान एक बेसहारा गाय सीएम के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उनकी कार तक पहुंच गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले नगर निगम के सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

जैसे ही सीएम कार से बाहर निकले...

घटना शुक्रवार शाम की है, जब मुख्यमंत्री गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण करने पहुंचे थे। जैसे ही सीएम का काफिला रुका, पहले सांसद रवि किशन कार से नीचे उतरे। इसके ठीक बाद जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कार से बाहर निकले, एक गाय तेजी से दौड़ती हुई सीधे उनकी कार के पास पहुंच गई। वह सीएम की ओर बढ़ रही थी। यह देखकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

करीब 15 सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर गाय को रोका और उसे दूसरी ओर भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नगर निगम सुपरवाइजर पर गिरी गाज

सुरक्षा में इस सेंध को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुरुआती जांच में गोरखनाथ इलाके के नगर निगम सुपरवाइजर अरविंद कुमार की लापरवाही सामने आई। अरविंद पर उस पूरे क्षेत्र में नगर निगम से जुड़ी मॉनिटरिंग और आवारा पशुओं को हटाने की जिम्मेदारी थी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

17 दिन में तीसरी बार सुरक्षा में लापरवाही

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब सवालों के घेरे में है। पिछले 17 दिनों के भीतर यह तीसरी घटना है, जब सीएम योगी की सुरक्षा में चूक हुई है। VVIP प्रोटोकॉल के तहत किसी भी मूवमेंट से पहले पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल की बारीकी से जांच की जाती है, इसके बावजूद सुरक्षा घेरे के अंदर जानवर का पहुंचना एक गंभीर सवाल खड़ा करता है।

(रिपोर्ट- राजेंद्र श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

जम्मू में अपराध बढ़ गया है, लोग दिन-प्रतिदिन बदहाली का शिकार होते जा रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिखा अजीब नजारा, कैंटर पलटते मछलियां लूटने की मच गई होड़; हैरान करने वाला VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।