Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: ढाबे पर खाने के साथ दरोगा ने छलकाए जाम, पैसे मांगने पर किया ऐसा हंगामा; हो गए सस्पेंड- VIDEO

UP: ढाबे पर खाने के साथ दरोगा ने छलकाए जाम, पैसे मांगने पर किया ऐसा हंगामा; हो गए सस्पेंड- VIDEO

ढाबे में खाना खाने के बाद दरोगा के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच बैठाई। इसके बाद नशे में धुत दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Sep 07, 2024 04:55 pm IST, Updated : Sep 07, 2024 04:57 pm IST
किया गया सस्पेंड- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV किया गया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस विभाग की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के पाली थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को एक ढाबे पर शराब पीकर फ्री में खाना महंगा पड़ गया। नशे में दरोगा से पैसे मांगने पर ढाबा मालिक से विवाद हो गया। 

दरोगा को किया गया सस्पेंड

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कहा कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। वायरल हो रहा वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना गया है।

ढाबे वाले को नहीं देना चाह रहा था पैसे

वीडियो में दिख रहे दरोगा जी नशे में हैं। खाना खाकर ढाबे वाले को पैसा भी नहीं देना चाह रहे हैं। ढाबे वाले के पैसा मांगने पर दरोगा जी हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, यह दरोगा पाली थाने में तैनात हैं। इनका नाम मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह है। 

पैसा मांगा तो खड़ा हुआ हंगामा

इन्होंने एक ढाबे पर जाकर शराब पीकर खाना खाया। जब ढाबा संचालक ने इसे पैसे मांगे तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा का यह वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने उप निरीक्षक मृत्युंजय नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

दरोगा के खिलाफ हुई कार्रवाई

इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया की थाना पाली में सब इंस्पेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सीओ शाहाबाद से मामले की जांच कराई है। जांच करने के बाद सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय प्रताप नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई स्थापित कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रभावित कार्रवाई की गई है।

राम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement