1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक डिवाइडर तोड़कर कार पर गिरा, 4 की मौत

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक डिवाइडर तोड़कर कार पर गिरा, 4 की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 30, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 12:14 am IST

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था।

Greater Noida- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंचकर सड़क पर जा रही कार पर गिरा। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। 

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी रही। मामला जेवर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और सड़क पर जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रक का नंबर RJ05GB5526 और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBB0553 है। थाना जेवर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें लोगों की दर्दनाक मौत होती है। फरवरी 2024 में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। इस दौरान मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ था और एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार और बस की भी टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई थी। (रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें-

कैंची धाम जा रहे यात्रियों की गाड़ी का बाराबंकी में भीषण एक्सीडेंट, 7 में से 4 लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।