1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: पराए मर्द के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पति आ धमका, मामला बिगड़ता देख प्रेमी होटल के कमरे से नंगे भागा

VIDEO: पराए मर्द के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक पति आ धमका, मामला बिगड़ता देख प्रेमी होटल के कमरे से नंगे भागा

 Published : Jul 25, 2025 04:16 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 08:17 pm IST

हापुड़ के एक होटल में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। प्रेमी बिना कपड़ों के होटल से निकलकर भागते हुए रोड पर पहुंच गया।

होटल में पकड़ा गया प्रेमी- India TV Hindi
होटल में पकड़ा गया प्रेमी Image Source : REPORTER INPUT

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ से बेवफा पत्नी की बेवफाई का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमी से होटल मिलने पहुंची पत्नी के पीछे उसका पति रिश्तेदारों को लेकर पहुंच गया और दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा वीडियो बनाते हुए होटल में एंट्री की गई। प्रेमी संग दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखते ही होटल में मौजूद प्रेमी ने ऐसा काम किया जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती।

रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंचा पति

मामला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र का है। सिंभावली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में प्रेमी के साथ पत्नी के पहुंचने की सूचना पति को मिली थी। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ मोबाइल से वीडियो बनाते हुए होटल पहुंच गया। होटल में पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया और होटल कर्मी भी पति और उसके साथियों को रोकने लगे।  तभी कुछ लोग होटल के अलग-अलग कमरों में दोनों को ढूंढने लगे। 

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

इसी दौरान एक होटल कर्मचारी मोबाइल पर वीडियो बना रहे एक रिश्तेदार से बात करते हुए उसको रोकने लगा। कुछ रिश्तेदार होटल के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंच गए, जहां पर एक कमरे में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति और उसके रिश्तेदार दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद बेहद आक्रोशित थे। जब होटल के कमरे का दरवाजा खुला तो तस्वीर देखकर शर्मसार करने वाली स्थिति में दोनों को रिश्तेदारों ने पाया।

बिना कपड़ों के होटल से भागा प्रेमी

पकड़े जाने के डर से बिना कपड़ों के ही प्रेमी ने होटल के कमरे से बाहर दौड़ लगा दी और दौड़ते हुए होटल के बाहर जा पहुंचा। बीच में खड़े कुछ रिश्तेदारों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं रुका और लगातार भागते हुए होटल के बाहर हाईवे पर जा पहुंचा। होटल के कमरे से हाईवे पर भी कुछ दूरी तक यह प्रेमी बिना कपड़ों के आपत्तिजनक स्थिति में दौड़ता रहा और कुछ दूरी पर एक खेत में जाकर छिप गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

महिला ने कथित प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

इस पूरे प्रकरण में चौंकाने वाला मोड तब आया, जब इस पूरे घटनाक्रम में प्रेमी के खिलाफ प्रेमिका ने ही मुकदमा दर्ज करा दिया। सिंभावली थाना पुलिस ने प्रेमिका की शिकायत पर दानिश नाम के युवक के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वह हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की रहने वाली है। दिनांक 24/07/2025 को करीब 1 बजे दानिश नाम के व्यक्ति ने उसे फोन करके बात करने के लिए बुलाया था और बात करने के बहाने वह इसे एक होटल में ले गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े उतारे और उसकी अश्लील वीडियो बना ली और  उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। 

महिला द्वारा शोर मचाने पर वह भाग गया। शिकायत के बाद सिंभावली थाना पुलिस ने आरोपी दानिश के खिलाफ BNS की धारा 75 और 76 के तहत सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया है पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

तीन साल पहले हुई थी शादी

इस मामले में पीड़ित महिला के पिता द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी बेटी की शादी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से करीब 3 साल पहले हुई थी। कुछ समय से वह दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और यह सब घटना उनके विपक्षियों द्वारा ही प्रायोजित तरीके से करवाई गई है। बेटी को बदनाम किया जा रहा है। विपक्षी लोगों से उनका न्यायालय में वाद विवाद चल रहा है। इसी के चलते उनको बदनाम करने की साजिश की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 रिपोर्ट - निशांक शर्मा, हापुड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।