1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इस साल रुलाएगी गर्मी, दिल्ली में पारा 31 डिग्री के पार, शिमला-गुजरात में भी टूटे रिकॉर्ड-IMD का बड़ा अपडेट

इस साल रुलाएगी गर्मी, दिल्ली में पारा 31 डिग्री के पार, शिमला-गुजरात में भी टूटे रिकॉर्ड-IMD का बड़ा अपडेट

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 20, 2023 11:12 am IST,  Updated : Feb 20, 2023 12:49 pm IST

इस साल भीषण गर्मी के आसार हैं। फरवरी में ही दिल्ली का पारा 31 डिग्री के पार चला गया है वहीं मौसम ने इस बार शिमला में भी अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

imd alert for heat wave- India TV Hindi
इस साल भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली: Weather Update देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने पहला सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया जिसमें गुजरात के कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में तापमान आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों, शिमला में बारिश और बर्फबारी के बीच अधिकतम तापमान अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि फरवरी में ही गर्मी तेज हो सकती है और इस साल लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि कुछ शहरों में अभी भी सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है। अगले दो दिनों के लिए, कोंकण, गुजरात और पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, आईएमडी ने पारा के स्तर में और वृद्धि की भविष्यवाणी की है। इस बीच, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में फरवरी में ही पारा 31 के पार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में फरवरी में ही रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस था और अगले तीन से चार दिनों तक दिन का तापमान इसी स्तर पर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का मौसम इस बार काफी जल्दी आया है।  वैसे गर्मी और अधिकतम तापमान का अलर्ट जो मार्च में जारी किए जाते हैं, इस साल फरवरी में ही जारी किये जा रहे हैं। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में इस समय के अनुरूप तापमान में 5-10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

गुजरात में सबसे ज्यादा तापमान

शनिवार को भुज में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। वहीं, राजकोट में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है, सूरत 37.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5 डिग्री अधिक, नलियाया 38.6 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 9 डिग्री और बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 10 डिग्री अधिक रहा। 

दिल्ली-एनसीआर में सुबह में घना कोहरा छाया रहता है तो वहीं दोपहर में गर्मी और पसीने से हालत खराब हो जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तामपान 31.5 डिग्री रहा, जो इस मौसम के औसत से 7 डिग्री अधिक है और दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 11.4 डिग्री रहा। यह सामान्य है। 

क्यों बढ़ रहा है टेम्परेचर 

स्काईमेट के अनुसार तापमान में इस असामान्य वृद्धि के दो कारण है। पहला इस बार पश्चिमी विक्षोब लगातार आ रहे हैं और यह कमजोर है। इस वजह से यह न तो बारिश करवा पा रहे हैं और न ही हिमपात। इसके अलावा इनके बीच का अंतर भी बहुत कम है। इसकी वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं नहीं चल रही हैं। यही हवाएं बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगाती हैं। तापमान बढ़ने की दूसरी वजह एंटी साइक्लोन है जो पूर्वोत्तर अरब सागर के उपर था। अब यह दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में चला गया है। इसकी वजह से बलूचिस्तान, दक्षिण सिंध और थार के रेगिस्तान से गर्म और शुष्क हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत के साथ गुजरात, महाराष्ट्र तक पहुंच रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहा। जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान भी है। वहीं पश्चिमी हिमालय, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में शुरुआती घंटों में हल्के बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है, हालांकि, पूर्वानुमान यह भी भविष्यवाणी करता है कि दिन मुख्य रूप से साफ और उज्ज्वल रहेगा। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।

मुंबई

नवीनतम मौसम अपडेट के अनुसार, शहर और इसके उपनगरों में साफ रहने की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि पूरे सप्ताह तापमान अधिक बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।

चेन्नई
चेन्नई में शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दिन ज्यादातर साफ रहेगा और कुछ और दिनों तक यही रुख बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।

कोलकाता
आज कोलकाता में कुछ हल्के से मध्यम बादल रहने का अनुमान है। हालांकि, तापमान सुखद बना रहेगा और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा।

कैसा रहेगा आज का मौसम
भोपाल 33.0 16.0
अहमदाबाद 36.0 17.0
श्री नगर 11.0 3.0
देहरादून 27.0 16.0
जयपुर 33.0 17.0
चंडीगढ़ 29.0 17.0
पटना 30.0 19.0
लेह 2.0 -7.0
अमृतसर 28.0 14.0
शिमला 14.0 4.0

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के तार, हथियारों की तस्करी का हुआ बड़ा खुलासा

मेघालय में पीएम मोदी को रैली के लिए नहीं मिली अनुमति, राज्य सरकार ने बताई ये वजह, बीजेपी ने किया पलटवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।