1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जय श्रीराम से गूंज रही अयोध्या नगरी, रामलला के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, दिल खोल कर रहे दान

जय श्रीराम से गूंज रही अयोध्या नगरी, रामलला के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, दिल खोल कर रहे दान

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 28, 2024 09:25 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 09:25 pm IST

अयोद्या राममय हो चुकी है। जय श्री राम के जयघोष से अयोध्या की हर गली गुंजायमान है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं और दिल खोलकर दान कर रहे हैं। रविवार को 3.25 लाख लोग अयोध्या पहुंचे हैं।

ram lalla- India TV Hindi
रामलला के दर्शन Image Source : FILE PHOTO

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में 18.75 लाख से अधिक रामभक्तों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब 3.25 लाख कि संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

राम-लला प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

- 23 जनवरी - 5 लाख

- 24 जनवरी - 2.5 लाख
- 25 जनवरी - 2 लाख
- 26 जनवरी - 3.5 लाख
- 27 जनवरी - 2.5 लाख
- 28 जनवरी - 3.25 लाख

दिल खोलकर लोग कर रहे हैं दान

श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए ही नहीं आ रहे हैं बल्कि मंदिर में बढ़-चढ़कर दान भी कर रहे हैं। रामभक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है। राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी छप्पर फाड़कर चंदा आ रहा है। भक्तों ने रामलला को तो अरबपति कर दिया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही राम मंदिर में दान लिया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से समझते हैं कि अब तक कितना दान मिला है। रामलला दर्शन के प्रथम दिन 2 करोड़ 90 लाख, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार वहीं गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी के दिन एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।