1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: हुसैनी मस्जिद में जमकर बवाल, जुमे की नमाज के बाद भिड़े नमाजी; जमकर चले लात-घूंसे

VIDEO: हुसैनी मस्जिद में जमकर बवाल, जुमे की नमाज के बाद भिड़े नमाजी; जमकर चले लात-घूंसे

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 21, 2026 07:41 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 07:41 am IST

Kanpur Mosque Fight: कानपुर में हुसैनी मस्जिद के अंदर बवाल हो गया है। यहां जुमे की नमाज के बाद नमाजी आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

kanpur husaini mosque clash- India TV Hindi
कानपुर की हुसैनी मस्जिद में नमाजी आपस में भिड़ गए। Image Source : REPORTERS INPUT

Kanpur Mosque Clash: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इबादतगाह के भीतर ही संग्राम छिड़ गया। ये मामला बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हुसैनी मस्जिद का है। जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिद परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया। मस्जिद कमेटी के सदर और उनके साथियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हुसैनी मस्जिद के अंदर चले लात-घूंसे

शहर में अमन-चैन की दुआओं के बीच ट्रांसपोर्ट नगर की हुसैनी मस्जिद से आई इन तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि जुम्मे की नमाज खत्म होते ही मस्जिद कमेटी के सदर पीर मोहम्मद और उनके साथियों ने शाकिर नेता और इमरान पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मस्जिद के भीतर जमकर लात-घूंसे चलने लगे।

मारपीट का कारण क्या है?

स्थानीय सूत्रों और पीड़ित पक्ष की मानें तो यह पूरा विवाद भ्रष्टाचार और मस्जिद के हिसाब-किताब से जुड़ा है। आरोप है कि मस्जिद सदर पीर मोहम्मद अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और वित्तीय गड़बड़ियों को छुपाना चाहते थे। जब विरोध बढ़ा, तो उन्होंने अपने करीबियों के साथ मिलकर हिंसा का सहारा लिया।

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मारपीट में मुख्य रूप से मस्जिद सदर पीर मोहम्मद, ​नासिर मामा, असलम और गुलाम वारिस, ​अहमद, इम्तियाज और अस्सान शामिल रहे। वीडियो वायरल होने के बाद बाबूपुरवा पुलिस हरकत में आ गई है। शाकिर नेता और इमरान को आई चोटों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है।

मस्जिद जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की हिंसा ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार के इन आरोपों और सरेआम की गई मारपीट पर क्या सख्त एक्शन लेता है।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- लाठी-डंडे से कूटा और जमकर की पत्थरबाजी, दो पक्षों में छिड़ी भीषण जंग; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।