उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है। बीजेपी युवा नेता ग्रामीण मंडल के जिला मंत्री अमितेश शुक्ला को थाना सचेंडी क्षेत्र के भौंती गांव में हो रही रामलीला कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि बनाया गया था। बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला नशे की हालत में रामलीला स्थल पहुंचे थे।
कमेटी के एक सदस्य पर तान दी पिस्टल
रामलीला के मंचन के दौरान बीजेपी नेता रुपए लुटाने लगे, जिसका आयोजकों ने विरोध किया। बीजेपी नेता अमितेश को ये विरोध नागवार लगा. जिसपर बीजेपी नेता ने रामलीला कमेटी के एक सदस्य को अपनी कमर में खोंस रखी पिस्टल दिखाकर जमकर धमकाया। इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि गोली मारूंगा तो कोई बचा नहीं पाएगा।
देर रात पुलिस की दबिश
इस घटना का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को जब इस वीडियो की जानकारी हुई तो उन्होंने वीडियो की जांच कराई। इसके बाद बीजेपी नेता के घर पर पुलिस ने देर रात दबिश दी और पिस्टल बरामद कर ली।
बीजेपी नेता गिरफ्तार
पुलिस ने बीजेपी नेता अमितेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम बीजेपी नेता से पूछताछ कर रही है। इस तरह पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के रामलीला ग्राउंड में भय का माहौल हो गया था।
रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला
ये भी पढ़ें:
नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के लिए तैयार है बेगमपुल स्टेशन, जानिए क्या है इसकी खासियत?