1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बना कच्चे तेल का टैंकर! ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

VIDEO: बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बना कच्चे तेल का टैंकर! ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 18, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 04:03 pm IST

Kaushambi Tanker Fire Video: कौशांबी में कच्चे तेल से भरा टैंकर नेशनल हाईवे पर चलते-चलते अचानक आग का गोला बन गया। बताया जा रहा है कि टायर फटने से टैंकर बेकाबू हो गया और बिजली के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई।

Tanker Fire Kaushambi- India TV Hindi
कौशांबी में कच्चे तेल के टैंकर में आग लग गई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Kaushambi Tanker Fire: यूपी के कौशांबी में उस समय हड़कंप मच गया जब कच्चे तेल से भरा एक टैंकर अचानक आग का गोला बन गया। नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटे टैंकर में आग लगते ही आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। इस दौरान, ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानें ये पूरी घटना कैसे हुई।

बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराया टैंकर

बता दें कि ये घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 लोहदा गांव के पास की है, जहां कच्चे तेल से भरा टैंकर टायर फटने से अचानक बेकाबू होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के बाद 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी ने टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया।

धू-धूकर जला कच्चे तेल से भरा टैंकर

फिर देखते ही देखते कच्चे तेल से भरा टैंकर धू-धूकर जलने लगा और आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा। आग की भयावह लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान, ड्राइवर विनीत कुमार ने सूझ-बूझ दिखाते हुए टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई।

तेल का टैंकर आग में पूरी तरह जल गया

इसके बाद, खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि ऑयल दिल्ली से कोलकाता जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं, इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कोई भी इस आग की चपेट में नहीं आया।

(इनपुट- अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें- कानपुर का अनोखा मंदिर जहां जिंदा सांपों से होता है भोलेनाथ का श्रृंगार, दिन में 3 बार बदलता है शिवलिंग का रंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।