1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: घर के आंगन में खेल रहा था 3 साल का मासूम, तभी बंद पड़े बोरवेल में गिरने से चली गई जान

UP: घर के आंगन में खेल रहा था 3 साल का मासूम, तभी बंद पड़े बोरवेल में गिरने से चली गई जान

 Published : May 12, 2025 11:55 pm IST,  Updated : May 12, 2025 11:58 pm IST

तीन साल का मासूम घर के आंगन में सोमवार की शाम को खेल रहा था। तभी वह खेलते-खेलते आंगन में ही बंद पड़े बोरवेल में जा गिरा। आनन-फानन में पुलिस और बचाव दल को बुलाना पड़ा।

बोरवेल में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत- India TV Hindi
बोरवेल में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां राया इलाके में सोमवार शाम को 70 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

राया थानाक्षेत्र का है मामला

पुलिस के अनुसार, घटना राया थानाक्षेत्र के तिरवाया गांव की है। पुलिस ने कहा कि अनूप सिंह का तीन साल का बेटा रक्षित उर्फ भोला शाम के समय आंगन में खेल रहा था और खेलते-खेलते घर में ही बंद पडे बोरवेल में गिर गया। 

पुलिस और बचाव दल को बुलाया गया

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के लोगों ने तुरंत ही पुलिस व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बच्चे को बोरवेल से निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचा दिया था। 

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

उन्होंने कहा कि बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।