1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 'बहन-बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा', UP पुलिस की शोहदों को खुली चेतावनी

VIDEO: 'बहन-बेटी की तरफ बुरी नजर से देखा तो चौराहे से पीटता हुआ ले जाऊँगा', UP पुलिस की शोहदों को खुली चेतावनी

 Published : Jun 14, 2026 10:44 am IST,  Updated : Jun 14, 2026 12:17 pm IST

जिले की मुरादाबाद पुलिस मनचलों और शोहदों के प्रति कितनी सख्त है। कुंदरकी थाना प्रभारी हमवीर सिंह का ये कड़क अंदाज वाला वीडियो बता रहा है।

पुलिस ने दी चेतावनी- India TV Hindi
पुलिस ने दी चेतावनी Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी द्वारा बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी अभद्रता करने वाले शोहदों को कड़क अंदाज में खुले मंच से चेतावनी दी जा रही है। वीडियो में ऐसे लोगों को चौराहे पर पीटने की बात कही जा रही है। वीडियो मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में आयोजित एक जन चौपाल का है। 

थाना प्रभारी हमवीर सिंह की सख्त चेतावनी

पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र में लोगों के साथ जन चौपाल के माध्यम से संवाद किया जा रहा है। जिले की मुरादाबाद पुलिस मनचलों और शोहदों के प्रति कितनी सख्त है। कुंदरकी थाना प्रभारी हमवीर सिंह का ये कड़क अंदाज वाला वीडियो बता रहा है। 

जन चौपाल में शामिल हुए पुलिस अधिकारी

थाना कुंदरकी पुलिस द्वारा गांव जलालपुर खास में लोगों के साथ जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। लोगों और पुलिस के बीच कई मुद्दों पर संवाद भी हुआ।

ताली बजाकर लोगों ने किया समर्थन

जन चौपाल, संवाद कार्यक्रम में जब थाना प्रभारी कुंदरकी हमवीर सिंह ने उपस्थित लोगों के सामने बोलना शुरू किया तो उन्होंने महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी और अभद्रता करने वाले शोहदों को बड़े ही कड़क अंदाज में चेतावनी दे डाली जिसपर लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन भी किया।

किसी की सिफारिश नहीं मानी जाएगी

थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में कह डाला, 'अगर किसी ने मेरी बहन बेटी की तरफ बुरी नजर से देख लिया या बदतमीजी कर दी तो चौराहे से पीटते हुए ले जाऊंगा। इस मामले में किसी दलाल या किसी की सिफारिश नहीं मानने वाला। बहन बेटी सबके हैं मेरे भी हैं, उस बहन बेटी पर क्या बीतती होगी उसके माता पिता पर क्या बीतती है सब जानते हैं। ये बात हर व्यक्ति के कानों तक पहुंच जाए। मैं समझौता नहीं मानूंगा, कोई सोर्स सिफारिश कोई दलाली नहीं मानूंगा। बिल्कुल बख्शीश नहीं करने वाला मैं ठोक के पीटके जेल भेजूंगा।'

लोगों ने पुलिस प्रशासन की तारीफ की

शोंहदों और गुडों के खिलाफ पुलिस की चेतावनी सुन कर मौके पर मौजूद लोग तालियां बजाते हुए दिखे। जिले के पुलिस प्रशासन की भी जमकर तारीफ की। लोगों का मानना है कि गुंडे मंवालियों पर पुलिस प्रशासन का डर जरूर बना रहना चाहिए।

राजीव शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, खान सर विवाद मामले में इनपर भी थी FIR

ईरान में कब होगा अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह, कहां दफनाया जाएगा शव, सामने आई तारीख और जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।