1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सामने आई प्रतीक यादव की आखिरी ट्रिप की तस्वीर, परिवार के साथ बिताए थे यादगार पल

सामने आई प्रतीक यादव की आखिरी ट्रिप की तस्वीर, परिवार के साथ बिताए थे यादगार पल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 13, 2026 10:01 am IST,  Updated : May 13, 2026 10:08 am IST

प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रतीक बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनकी एक बेटी भी है।

पत्नी और बेटी के साथ प्रतीक यादव- India TV Hindi
पत्नी और बेटी के साथ प्रतीक यादव Image Source : INSTAGRAM/@PRATEEKYADAV

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक यादव सपा संस्थापक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

कैसे हुआ निधन?

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार तड़के अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनकी एक बेटी भी है। पिछले कुछ समय से प्रतीक और अपर्णा के बीच अनबन और तलाक की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि, हाल ही में मार्च के महीने में दोनों अपनी बेटी के साथ आइसलैंड घूमने गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे

उन तस्वीरों को देखकर लगा था कि उनके बीच सब ठीक हो गया है। इन पलों को प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। परिवार के साथ के इस आखिरी ट्रिप पर वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे। प्रतीक यादव के अचानक चले जाने से अखिलेश यादव और अपर्णा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य इस समय गहरे सदमे में हैं।

सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। चार डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

ये भी पढ़ें-

बड़ी खबर! मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाए गए, CM योगी ने जताया दुख

प्रतीक यादव किस बीमारी से पीड़ित थे? लंबे समय से ले रहे थे इलाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।