1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने प्रयागराज में यूथ को संबोधित किया, कहा- "मैं दर्द, डेटा और दौलत की बात करूंगा"

राहुल गांधी ने प्रयागराज में यूथ को संबोधित किया, कहा- "मैं दर्द, डेटा और दौलत की बात करूंगा"

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 08, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 08:24 pm IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में यूथ को संबोधित करते हुए कहा कि यूथ के सामने कोई कुछ नहीं है। अगर ये देश आगे बढ़ेगा तो आपके बल पर, स्ट्रेंथ पर इस देश का भविष्य बनेगा।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Image Source : X@RAHULGANDHI

प्रयागराज: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में बड़ी संख्या में मौजूद यूथ को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, "ये शहर, मेरी फैमिली का घर होता था, यहां आकर मुझे बहुत खुशी होती है। ये नॉलेज का सेंटर भी हुआ करता था। एक ऐसा टाइम था, जब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी देश की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी में से एक थी। आज शाम मैं आपसे "दर्द-डेटा और दौलत" की बात करना चाहता हूं। आपका दर्द, आपका डेटा लेकिन आपका धन नहीं। जो धन आपका होना चाहिए, वो उनका धन है। मैं इन तीन चीजों के बारे में आपसे बात करना चाहता हूं।"

40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं: राहुल

राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "आप भारत की शक्ति हो। भारत की शान हो और भारत की मजबूती हो। जब मैं कहता हूं कि आप मजबूत हो तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर हिंदुस्तानी और हर नागरिक की बात कर रहा हूं। आप सभी में इंटेलीजेंस है। इमेजिनेशन है। कैपेसिटी है। अगर ये देश आगे बढ़ेगा तो आपके बल पर, स्ट्रेंथ पर इस देश का भविष्य बनेगा।"

राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान के पास दुनिया की सबसे बड़ी यूथ की आबादी है। 40 करोड़ युवा इस देश में रहते हैं। ये इस देश की मजबूती है। चीन, अमेरिका और रूस की बात होती है लेकिन इंडिया के यूथ पोटेंशियल के सामने ये सब लोग कुछ नहीं हैं।"

राहुल ने कहा, "21वीं सदी में एक और चीज हुई है। अगर देश प्रगृति करता है तो 2 चीजों के बल पर करता है। एक तो यूथ पोटेंशियल, जो आपमें है और दूसरा डेटा, जिसे आप क्रिएट करते हो। हिंदुस्तान के पास यूथ है और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा है। 1 गीगाबाइट डेटा प्रति भारतीय, प्रति दिन इस्तेमाल करता है और प्रगृति होगी, फ्यूचर होगा तो डेटा और आपके पोटेंशियल पर होगा।"

आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं: राहुल

राहुल ने कहा, "युवा+ डेटा= 21वीं सदी की इकोनॉमी"। राहुल ने कहा, "मीडिया में AI की बात होती है। हर कोई AI की बात करता है। लेकिन मैं एक बात बहुत साफ करना चाहता हूं, आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। अगर AI बनता है तो आपके डेटा के बेस पर बनता है।" 

राहुल की इस स्पीच का पूरा वीडियो उनके एक्स हैंडल पर भी मौजूद है। जिसे राहुल ने "छात्रों की गूंज" के कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।

करोड़ों रुपए लेकर बच्चों को दिए जा रहे सर्टिफिकेट लेकिन नौकरी नहीं मिल रही: राहुल

राहुल गांधी ने यूथ को संबोधित करते हुए कहा, "शिक्षा के लिए आपके परिवारों से करोड़ों रुपए लिया जाता है, फिर सर्टिफिकेट दिया जाता है लेकिन ये सर्टिफिकेट आपको नौकरी नहीं दिलाता। यहां पेपर लीक हो जाता है। अमीर बच्चा पेपर खरीद लेता है।"

राहुल ने कहा, "आप पढ़ाई करते हो, मेहनत करते हो, पैसा खर्च करते हो लेकिन नौकरी नहीं मिलती।" राहुल गांधी के कार्यक्रम की शुरुआत में ही 2 अभ्यर्थी भी मंच पर आए और अपनी आपबीती सुनाई।

राहुल ने कहा, "बीजेपी वोट चोरी करवाती है। हर संस्था में आरएसएस प्रचारक बिठाए गए। भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं।"

पटना के छात्रों ने राहुल को लाठीचार्ज के बारे में बताया

पटना के कई छात्रों ने राहुल गांधी को लाठीचार्ज के बारे में बताया। इस पर राहुल ने छात्रों से कहा, "नफरत और हिंसा से काम नहीं करेंगे, मोहब्बत से सिस्टम बदलना है। सिस्टम को खत्म टाटा बाय बाय करना है।"

इससे पहले भी राहुल गांधी ने कहा था कि छात्रों के साथ अन्याय हुआ, उन्होंने हिंसा नहीं की

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी ने PC कर कहा- "छात्रों पर बर्बरता के दोषी हैं अमित शाह, गृह मंत्री को हटाएं प्रधानमंत्री"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।