1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल सांसद बर्क को 1.91 करोड़ बिजली बिल मामले में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बिजली विभाग को दिया ये आदेश

संभल सांसद बर्क को 1.91 करोड़ बिजली बिल मामले में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बिजली विभाग को दिया ये आदेश

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 07, 2025 10:50 am IST,  Updated : Jun 07, 2025 10:55 am IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ी राहत दी है। साथ ही 6 लाख जमा करने के बाद उनका कनेक्शन जोड़ने का आदेश देते हुए बिजली विभाग को जबाव दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क- India TV Hindi
सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क Image Source : FILE-PTI

संभलः यूपी के संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बकाया 1.91 करोड़ के बिजली बिल पर रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगा दी है। कोर्ट ने सांसद को आदेश दिया है कि 2 सप्ताह के भीतर 6 लाख रुपये अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड संभल के यहां पर जमा कराएं। वहीं बिजली विभाग को आदेश दिया है कि पैसा जमा होते ही सासंद जियाउर्रहमान बर्क का बिजली कनेक्शन जोड़े।

2 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह व न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ द्वारा सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क की ओर से दायर याचिका पर दिया है। हाईकोर्ट ने पावर कॉरपोरेशन के अधिवक्ता को भी तीन सप्ताह का वक्त देते हुए कहा कि सभी आवश्यक जानकारी हासिल करें। वहीं अगली सुनवाई के लिए 2 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

बर्क के अधिवक्ता ने दी है ये दलील

सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क के अधिवक्ता विधान चंद्र राय का कहना था कि याची से चार हजार 138 दिन पुराना असेसमेंट किया गया है। जबकि विभाग को 12 वर्ष पुराना असेसमेंट करने का अधिकार नहीं है। केवल 335 दिन तक का ही असेसमेंट करने का अधिकार है। एक्जीक्यूटिव इंजिनियर ने ऐसे आदेश पारित कर कानूनी त्रुटि की है।

19 दिसंबर 2024 को काटा गया था बिजली कनेक्शन

बता दें कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का घर बिजली कनेक्शन 19 दिसंबर 2024 को काट दिया गया था। उस दिन सुबह साढ़े सात बजे बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी दीपा सराय सासंद के घर पहुंचे। यहां बिजली उपकरणों की जांच पड़ताल की थी। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता का कहना था कि सासंद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर दो-दो किलोवॉट के दो कनेक्शन थे। एक सासंद जियाउर्रहमान बर्क के नाम तो दूसरा उनके दादा के नाम से था। दो दिन पूर्व हमने स्मार्ट मीटर लगाया था।

इनके परिसर पर पिछले छ: महीने से जीरो यूनिट खपत आ रही थी। इसी टेट्रम में 19 दिसंबर की सुबह सासंद के परिसर की चेकिंग की गई। जांच के दौरान बर्क के घर पर 16 किलोवॉट बिजली खपत मिली एमआरआई (लैब मीटर की जांच) रिपोर्ट में दोनों मीटरों में छेड़छाड कर बिजली चोरी का मामला सामने आया था और फिर बिजली विभाग द्वारा सासंद जियाउर्रहमान बर्क पर एफआईआर दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट- रोहित व्यास, संभल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।