1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदनाम खाकी वर्दी! नशे में धुत दरोगा, वर्दी में लड़खड़ाते हुआ दिखा, राह चलते लोगों से की भी अभद्रता-VIDEO

बदनाम खाकी वर्दी! नशे में धुत दरोगा, वर्दी में लड़खड़ाते हुआ दिखा, राह चलते लोगों से की भी अभद्रता-VIDEO

 Published : Aug 01, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 02:07 pm IST

नशे में धुत दरोगा के साथ एक होमगार्ड भी दिखा है। जो बिना हेलमेट गाड़ी चला रहा था। उसके पीछे बैठा दरोगा पूरी तरह नशे में धुत है। इस द्वारा बोलने में दरोगा कि जुबान भी लड़खड़ा रही है।

नशे में धुत दरोगा- India TV Hindi
नशे में धुत दरोगा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से पुलिस विभाग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में एक दरोगा नशे मे धुत दिखा है। वर्दी पहने उप निरीक्षक नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार करते हुए दिखा। वीडियो में दरोगा श्याम कुमार सिंह लड़खड़ाते हुए चलते दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का भी इस्तेमाल किया।

होमगार्ड के साथ बाइक पर सवार

ये घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। उप निरीक्षक श्याम कुमार सिंह एक होमगार्ड के साथ बिना हेलमेट बाइक पर सवार थे। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद दरोगा खुद रेलवे ट्रैक पर पैदल चलने लगे। इस दौरान एक ट्रेन भी मौके से गुजरी, लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

पहले भी हो चुकी है विभागीय कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, दरोगा श्याम कुमार सिंह फिलहाल शिवगढ़ थाने से संबद्ध हैं। वर्तमान में लंभुआ क्षेत्र में रिजर्व क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) वाहन पर ड्यूटी पर थे। यह पहला मामला नहीं है, जब वह विवादों में आए हों। इससे पहले भी कादीपुर में तैनाती के दौरान उनके नशे और अनुशासनहीनता को लेकर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है।

नशे में धुत दरोगा के खिलाफ शुरू की गई जांच

पुलिस विभाग ने कैमरे पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, फोन पर संपर्क करने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो को उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – जागृति श्रीवास्तव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।