1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का छलका दर्द, बलिया से चुनाव लड़ने और दयाशंकर सिंह से जुड़े सवाल का दिया जवाब

यूपी की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का छलका दर्द, बलिया से चुनाव लड़ने और दयाशंकर सिंह से जुड़े सवाल का दिया जवाब

 Published : Jul 12, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 04:48 pm IST

बीजेपी नेता स्वाति सिंह एक साल के बाद बलिया पहुंची। इस दौरान उन्होंने खुलकर सवालों का जवाब दिया। दयाशंकर सिंह से जुड़े सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।

पूर्व मंत्री स्वाति सिंह- India TV Hindi
पूर्व मंत्री स्वाति सिंह Image Source : INDIA TV

बलियाः सवा साल बाद अपने गृह जनपद बलिया पहुंची पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का दर्द छलक गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखनऊ में मल्टी कौसिन रेस्टॉरेंट का उद्दघाटन किया था। मगर उसको जबरजस्ती बियर बार बताया गया। अगर वह बियर बार था तो वह चल क्यों रहा है? यूपी में किसी भी बार को लाइसेंस नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री योगी को जो उचित लगा उन्होंने किया। अगर मैंने कोई गलत काम किया होता तो मैं मंत्रिमंडल में पांच साल काम नहीं कर पाती। मैंने बहुत अच्छे से काम किया। 

मल्टी कौसिन रेस्टॉरेंट को लेकर दिया ये जवाब

स्वाति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी सवाल नहीं किया। मेरे संगठन ने कभी मुझसे सवाल नहीं किया कि अपने क्या गलत किया, क्या सही किया। जो जांच करानी थी मुख्यमंत्री जी ने जरूर कराया होगा। उन्होंने मुझे सही पाया होगा तभी मैंने 5 साल मंत्री बनकर काम किया। 

दयाशंकर सिंह से जुड़े सवाल का दिया ये जवाब

स्वाति सिंह से मीडिया ने सवाल किया कि उनके पूर्व पति और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस समय भाजपा में कद्दावर मंत्री हैं और मजबूत स्थिति में है। क्या वो भाजपा में मजबूत हुए इसलिये आप कमजोर हुई? इस सवाल का जवाब उन्होंने हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा चेहरा कमल का फूल है। हमारा चेहरा मोदी जी हैं, जेपी नड्डा जी हैं, अमित शाह जी हैं, योगी जी हैं, हमारा चेहरा प्रदेश अध्यक्ष हैं। मुझे नहीं लगता है कि 2017 में स्वाति सिंह चुनाव लड़ी तो अपने चेहरे पर जीती हैं। मैं यह चुनाव मोदी जी के चेहरे पर जीती थी। कमल के चेहरे पर जीती थी और लोगों के सहयोग से जीती थी। 

क्या बलिया से लड़ेंगी चुनाव

स्वाति सिंह से जब पूछा गया कि क्या वह बलिया से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी की अनुशासित कार्यकर्ता हैं। पार्टी जहां से भी कहेगी वहां से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी बलिया से कहेगी तो वह जरुर चुनाव लड़ेंगी। बलिया में एक साल बाद क्यों पहुंची? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह दो बच्चों की मां हैं। उनके ऊपर पार्टी के साथ बच्चों की भी जिम्मेदारी है। 

रिपोर्ट- अमित, बलिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।