1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा की निर्माणाधीन सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा, 37वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर; हुई मौत

ग्रेटर नोएडा की निर्माणाधीन सोसाइटी में हुआ दर्दनाक हादसा, 37वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर; हुई मौत

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 11, 2026 05:08 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 05:12 pm IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 152 में एक दर्दनाक हादसा निर्माणाधीन सोसाइटी में उस समय सामने आया जब शटरिंग का काम करने के दौरान 2 मजदूरों की अचानक सेफ्टी बेल्ट टूट गई जिसमें वह 37वीं मंजिल से सीधे नीचे गिर गए। दोनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

Tragic accident at a housing society- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन सोसाइटी में हुआ हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर-152 में एक दर्दनाक हादसा 11 जून को उस समय आया जब वहां पर निर्माणाधीन सोसाइटी एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव में 2 मजदूरों की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। इस सोसाइटी के टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर सेफ्टी बेल्ट पहने हुए थे लेकिन अचानक उसके टूट जाने से वह सीधे ऊंचाई से ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिर गए। इस दौरान दोनों ही मजदूरों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद निर्माणाधीन सोसाइटी में काफी अफरा-तफरी भरा माहौल देखने को मिला तो वहीं घटना की सूचना मिलते नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे दोनों मजदूर

निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने के दौरान हादसे में मरने वाले दोनों मजदूरों को लेकर पुलिस के अनुसार बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस परियोजना में कार्य के दौरान दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए हैं। हादसे में मरने वाले दोनों मजदूरों की पहचान 24 साल के रईसुल हक निवासी जिब्रामर कुथी, फुलेश्वरी, कूच पश्चिम बंगाल और दूसरे मजदूर की पहचान अब्दुल समद उम्र 45 साल निवासी खरीजा फुलेश्वरी पुतिमारी कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है, जिसमें दोनों ही मजदूर वर्तमान में निवासी कोंडली मार्केट में रहते थे।

सेफ्टी बेल्ट टूटते ही बिगड़ा संतुलन

दोनों ही मजदूर टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों और अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायल दोनों ही मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सेफ्टी बेल्ट का टूटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। घटना के बाद निर्माण स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(रिपोर्ट - राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें

मां के ब्रह्मभोज पर ही संपत्ति को लेकर भिड़ गए 2 भाई, बड़े ने छोटे को मार दी गोली, हो गई मौत

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर, एक्शन मोड में पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।