1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LIVE: यूपी विधानसभा में 24 घंटे नॉनस्टॉप चर्चा, विकसित यूपी 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बहस

LIVE: यूपी विधानसभा में 24 घंटे नॉनस्टॉप चर्चा, विकसित यूपी 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर बहस

 Updated : Aug 13, 2025 11:47 pm IST

विधानसभा में चर्चा की शुरुआत संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने की जबकि विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हो रही है।

UP Assembly- India TV Hindi
यूपी विधानसभा Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज नया इतिहास रचा जा रहा है। यहां नॉनस्टॉप 24 घंटे चर्चा शुरू हो चुकी है। आज सुबह 11 बजे से शुरू होकर यह चर्चा कल दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस दौरान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी।  विधानसभा में चर्चा की शुरुआत संसदी कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने की। विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिये हैं कि वो अपने विभागों की पिछले 8 साल की उपलब्धियों का रिकॉर्ड जनता के सामने रखें। वहीं विधानसभा के नॉनस्टॉप सेशन पर विपक्ष ने सवाल उठाया है। विपक्ष का कहना है कि इसकी जरूरत क्या है।

 

 

up assembly Monsoon session Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:46 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    धानसभा में फूलन देवी को लेकर हंगामा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज फूलन देवी को लेकर हंगामा हो गया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष को फूलन देवी का हत्यारा बता दिया। उनके इस बयान को लेकर सदन में हंगामा हो गया और स्पीकर सतीश महाना को कहना पड़ा कि मंत्री जी का माइक बंद कीजिए। 

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेजी से तरक्की कर रहा प्रदेश-स्वतंत्र देव सिंह

    मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे जनता जनार्दन का समर्पण भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। उन्होंने जलशक्ति विभाग की योजनाओं और भविष्य में किए जानेवाले कार्य का उल्लेख किया।

     

  • 1:25 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मौजूदा सरकार ने तस्वीर बदली-ब्रजेश पाठक

    ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सड़कों का बुरा हाल था, कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, बिजली की हालत क्या थी, ये भी सब जानते हैं लेकिन मौजूदा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने विकसित यूपी विजन 2047 की बात रखी। उन्होंने विस्तार से बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर यूपी सरकार 2047 तक क्या-क्या करने जा रही है।

     

  • 12:40 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भविष्य की बातें बाद में, पहले अतीत का हिसाब हो: शिवपाल यादव

    सपा नेता शिवपाल यादव कहा नई शिक्षा नीति ने सबकुछ चौपट कर दिया है। कहीं क्लास नहीं लगती है। विजन पांच साल का होना चाहिए लेकिन आपने 22 साल आगे का विजन रखा है। यह वोट बैंक के लिए लॉलीपॉप है। भविष्य की बातें बाद में होंगी पहले अतीत का हिसाब होना चाहिए था। 2022 में बीजेपी ने क्या-क्या वादा किया था? क्या वो वादे पूरे हुए? 22 साल बाद 2047 में ये कैसे वादा पूरा करेंगे?

     

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर-सुरेश खन्ना

    सुरेश खन्ना ने कहा- प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है। सरकार सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य है।

     

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विजन डॉक्यूमेंट पर अखिलेश ने कसा तंज

    समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर तंज कसा है। बीजेपी सरकार को विजन डॉक्यूमेंट नहीं रीजन डॉक्यूमेंट निकालना चाहिए।

     

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट पर सुरेश खन्ना ने चर्चा शुरू की

    संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम जो भी उपलब्धियां देख रहे हैं उसके पीछे गहरा चिंतन और मनन होता है।

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    विधानसभा में हंगामा

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में विकसित यूपी के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा से पहले बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर हिसाब मांगना शुरू कर दिया। इससे सदन में हंगामा शुरू हो गया। उधर, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस चर्चा से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "महत्वपूर्ण विषय यह है कि भविष्य के लिए सोचकर दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जानी चाहिए। कभी-कभी शॉर्ट टर्म योजनाएं बनाई जाती हैं जिसका तत्कालिक लाभ तो होता है लेकिन उसका दीर्घकालीन लाभ नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने हमारे देश के आजादी के 100 वर्षों के पश्चात 2047 में भारत कैसा होगा,उसका एक विज़न दिया है और उसके ऊपर काम करना शूरू किया... हर राज्य ने भी 2047 तक अपना विजन बनाया है... इस विज़न को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री और सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा में 24 घंटे अनवरत चर्चा करवाई जाएगी। विधानसभा के सदस्यों के द्वारा अपना विज़न रखा जाएगा और सुझाव दिए जाएंगे... सरकार ने ये निर्णय लिया है कि जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लिया जाए और उसके बाद 2047 का फाइनल विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।