1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद को मारी गई गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद को मारी गई गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

 Reported By: Luvkush Sharma, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 17, 2024 08:52 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 09:36 am IST

यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद को गोली मार दी गई है। जिस वक्त पार्षद को गोली मारी गई तब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद को मारी गोली। - India TV Hindi
फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद को मारी गोली। Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से अपराध की वारदात बढ़ती चली जा रही है। अपराधियों ने एक बाद एक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे में यूपी के फिरोजाबाद से भी हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। दरअसल, फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अलीम भोला को अज्ञात लोगों ने गोली मारी दी गई है। 

क्या है पूरा मामला?

फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद अलीम भोला को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक, अलीम भोला मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जब उनके साथ ये वारदात हुई। भाजपा पार्षद को लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर गोली मारी गई है। गोली मारे जाने के बाद घायल पार्षद को आगरा रेफर किया गया है। 

पार्षद का इलाज जारी है।

ओवरब्रिज पर भाजपा पार्षद को टहलने से लौटने के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।  यहां एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। फिलहाल भाजपा पार्षद का इलाज जारी है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कालोनी क्षेत्र भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी ने फायरिंग की। इस दौरान पार्षद के पैर में गोली लगी और गोली पेट को छूकर भी निकली जिससे वे घायल हो गए। पार्षद का इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के पीछे क्या कारण था यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें- UP में हादसा, पहाड़ का मलबा गिरने से कहीं ट्रैक से उतरी मालगाड़ी, तो कहीं टूटी मिली रेल पटरी

फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से कई घर गिरे, मलबे में दबने से 4 लोगों की मौत; 6 घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।