1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: संभल में 46 साल बाद ऐतिहासिक क्षण, शिव मंदिर के अंदर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सामने आया अंदर का VIDEO

यूपी: संभल में 46 साल बाद ऐतिहासिक क्षण, शिव मंदिर के अंदर शुरू हुई पूजा-अर्चना, सामने आया अंदर का VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 14, 2024 04:11 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 04:11 pm IST

यूपी के संभल में 46साल बाद शिव मंदिर के कपाट खुले हैं और उसके अंदर साफ-सफाई के बाद पूजा अर्चना भी शुरू हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Sambhal- India TV Hindi
संभल में 46 साल बाद शिव मंदिर में पूजा-अर्चना Image Source : INDIA TV

संभल: यूपी के संभल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 46 साल बाद शिव मंदिर के कपाट खुले हैं, जिसके बाद यहां साफ-सफाई का काम पूरा किया गया है और हिंदुओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा। बता दें कि ये शिव मंदिर सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मामला नखासा थाना इलाके के मोहल्ला ख़ग्गू सराय का है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल संभल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर के दरवाजे खुलवाए, जोकि 46 साल बाद हो पाया है। यह मंदिर उसी इलाके में है, जहां हिंसा हुई थी और लंबे समय से बंद था। मंदिर के दरवाजे खुलने के बाद पुलिसकर्मियों ने खुदही शिवलिंग और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां साफ कीं। नगर हिन्दू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी का दावा है कि 1978 के बाद मंदिर को दोबारा खोला गया है। 

संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा का सामने आया था बयान

इस मामले में संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि जब हम बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे थे तो हमें एक मंदिर मिला। इलाके के लोगों ने बताया कि मंदिर 1978 से बंद है। मंदिर को खोल दिया गया है और साफ-सफाई की गई है। मंदिर पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।वहीं, एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि हमें मंदिर के सामने एक प्राचीन कुएं के बारे में जानकारी मिली थी। खुदाई करने पर क्षेत्र में एक कुआं मिला है।

संभल में क्यों हुई थी हिंसा

संभल में हिंदू पक्ष ने अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि शाही मस्जिद जिस जगह पर बनी है, वह जमीन मंदिर की है। इस आधार पर अदालत ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया। जब दूसरे दिन सर्वे करने वाली टीम पहुंची तो उग्र भीड़ ने उनका विरोध किया। इस दौरान हुई हिंसा में कई लोग मारे गए। (इनपुट: रोहित व्यास)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।