1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तबादलों में गड़बड़ी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अफसरों पर गिरी गाज

तबादलों में गड़बड़ी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अफसरों पर गिरी गाज

 Reported By: Ruchi Kumar,  Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 19, 2025 10:27 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 11:32 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चली है। महानिरीक्षक (IG) स्टांप समीर वर्मा को हटा दिया गया है और उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है।

यूपी में दो IAS अफसरों पर एक्शन।- India TV Hindi
यूपी में दो IAS अफसरों पर एक्शन। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में तबादला सत्र के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दो IAS अधिकारी हटाए गए हैं। तबादला सत्र में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अफसरों को पद से हटा दिया है। आइए जानते हैं कि किन अफसरों के तबादले किए गए हैं और उनकी जगह पर किन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

किन अधिकारियों पर हुआ एक्शन?

उत्तर प्रदेश के आईजी स्टाम्प समीर वर्मा को हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। सरकार की ओर से अब प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को आईजी स्टाम्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन भवानी सिंह खंगारौत को भी सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें भी वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। अब आर्यका अखौरी को निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का चार्ज दिया गया है।

अधिकारी और उनके नए प्रभार।
Image Source : INDIA TVअधिकारी और उनके नए प्रभार।

अधिकारी प्रभार
समीर वर्मा, महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश प्रतीक्षारत
अमित गुप्ता, प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन तथा परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम। वर्तमान पद के साथ महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार।
भवानी सिंह खंगारौत, निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश प्रतीक्षारत
आर्यका अखौरी, विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन। वर्तमान पद के साथ निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार।

सीएम योगी ने क्यों लिया एक्शन?

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में स्टांप एवं पंजीयन विभाग के सभी तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर 202 तबादले निरस्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगे थे। स्वास्थ्य विभाग और स्टांप पंजीयन तबादलों को लेकर सवाल भी उठे थे।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने की उच्चस्तरीय बैठक, PWD की समीक्षा के बाद अधिकारियों को दिए ये निर्देश

UP: बीते 8 साल में एनकाउंटर में कितने अपराधी मारे गए और घायल हुए? सामने आ गया पूरा डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।