Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हवस में इतना अंधा, 15 साल की बेटी से कई बार किया बलात्कार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

हवस में इतना अंधा, 15 साल की बेटी से कई बार किया बलात्कार, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Sep 23, 2025 11:07 am IST, Updated : Sep 23, 2025 01:55 pm IST

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक शख्स द्वारा अपनी ही 15 साल की बेटी के साथ कई बार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बेटी के गर्भवती होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है।

UP Father raped daughter- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता हवस में इतना अंधा हो गया कि उसने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार बलात्कार किया। जब बेटी गर्भवती हो गई तब इस मामले के बारे में खुलासा हुआ। आपको बता दें कि आरोपी पिता की उम्र 50 साल और बेटी की उम्र 15 साल सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

पुलिस को क्या शिकायत मिली?

बेटी के साथ ही रेप की इस शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची 8वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने रविवार को ठाकुरद्वारा थाने पहुंचकर घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तीन महीने पहले ही उसे तलाक दे दिया था। इसके बाद उसने अपनी ही बेटी का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी गर्भवती हो गयी।

भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी हुई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताया तो वह उसके छोटे भाई को नुकसान पहुंचाएगा।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, शनिवार को लड़की ने अपने पिता के फोन से मां को कॉल लगाया और इस पूरी घटना और गर्भावस्था के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस की ओर से इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।  (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'टीचर्स डे' मनाने गई बच्ची, स्कूल ने कहा- बेहोश हो गई; अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा- मृतावस्था में आई

यूपी: गाजियाबाद में महिला पुलिस की टीम ने दिखाई बहादुरी, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली मारी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement