1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के नोएडा में बड़ा हादसा, लोगों से भरी पिकअप वैन पलटी, कई लोग पुल से नीचे गिरे

यूपी के नोएडा में बड़ा हादसा, लोगों से भरी पिकअप वैन पलटी, कई लोग पुल से नीचे गिरे

 Published : Nov 10, 2025 07:46 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 07:51 am IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप वैन पुल की रेलिंग से टकरा गई जिस कारण कई लोग पुल से नीचे गिर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हैं।

up noida accident death- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शहर के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर एक पिकअप वैन रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन पलट गई जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे भी दब गए। नोएडा में हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत और 18 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा में ये दर्दनाक हादसा रविवार की शाम को हुआ है। एक पिकअप वैन जो लोगों से भरी हुई थी वह हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर पहले रेलिंग से टकरा गयी। इस कारण पिकअप वैन में बैठे 6 लोग पुल से नीचे गिर गए। इसके अलावा कई लोग वाहन के नीचे दब भी गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा में हुए इस हादसे के बारे में पुलिस की ओर से भी जानकारी सामने आई है। उन्होंने बताया है कि हादसे का शिकार हुए लोग हिंडन नदी में मां काली की मूर्ति विसर्जित करके पिकअप वैन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वैन पर सवार सभी लोग मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। मूर्ति का विसर्जन कर के लौटते समय एफएनजी एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों को बिसरख, नोएडा व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- VIDEO: इतना कैश...! पुलिस के भी उड़े होश, प्रतापगढ़ में ड्रग्स तस्कर के घर छापा, गिनते-गिनते परेशान हो गए अधिकारी

यूपी: सीतापुर में मदरसे के मौलाना पर लगा रेप का आरोप निकला झूठा, मेडिकल जांच रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।